चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने आज लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकियों और रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में गिरफ्तार लारेंस विश्नोई के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। हरियाणा और राजस्थान में ईडी लगभग एक दर्जन स्थानों पर तलाशी ले रहा है। दरअसल, NIA और विभिन्न राज्यों की पुलिस गौंगस्टरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी गोल्डी बरार के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।
Eds-Big-Action-Against-Lawrence-Bishnoi-Simultaneous-Raid-On-Goldie-Brar-And-Bishnois-Premises