September 25, 2026 03:26:27
युवक के पेट में गोली मारी:बाइक से टक्कर होने के बाद हुई बहस; कार सवार ने पिस्तौल से की फायरिंग

युवक के पेट में गोली मारी:बाइक से टक्कर होने के बाद हुई बहस; कार सवार ने पिस्तौल से की फायरिंग

Dec5,2023 | Enews Team | Ludhiana

फिरोजपुर | कार सवार ने बाइक चला रहे युवक को गोली मार दी। बाइक के कार से टकराने के बाद दोनों में बहस हुई थी। मौके पर लोगों ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि उनके 3 साथी फरार हो गए। घायल युवक के पेट में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरजंट सिंह वासी अटारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बाइक पर सवार होकर किसी कामकाज के सिलसिले में फिरोजपुर शहर जा रहा था। वहीं उसका पिता अमर सिंह और ताया का बेटा धर्मेंद्र सिंह भी बाइक पर सवार होकर उसके पीछे आ रहे थे। स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मारी, फिर बहस
जब वह नवा सोढ़े वाला के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरजंट जख्मी हो गया। उसी समय धर्मेंद्र व उसका पिता अमर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे होकर लेकर कार चालक से बहस हो गई। 32 बोर की पिस्तौल से मारी गोली
कार चालक ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर पिस्तौल से गोली दाग दी, गोली धर्मेंद्र के पेट में लगी। धर्मेंद्र गंभीर जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख लुधियाना रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर दो आरोपियों को काबू कर लिया जबकि तीन फरार हो गए। इन आरोपियों ने की वारदात
पकड़े व्यक्तियों की पहचान जसपाल सिंह व हरपाल सिंह के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह वासी अमृतसर, हरपाल सिंह वासी गुरदासपुर, हरपाल शर्मा वासी नवा सोढे वाला समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Young-Man-Shot-In-Stomach-Argument-Broke-Out-After-Collision-With-Bike-The-Car-Rider-Fired-From-The-Pistol

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं