लुधियाना। रेलवे स्टेशन के पास स्थित फ्रेंड्स ढाबा के मालिक के सराभा नगर स्थित घर में दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। हमलावरों ने ढाबा मालिक राजेश कुमार की पत्नी के सिर में हथौड़ा मारकर जख्मी कर दिया। लेकिन मौके पर घर के नौकर के आ जाने के चलते बचाव हो गया। जिसके बाद दोनों बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना डिवीज़न नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ नीरज चौधरी अनुसार दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताश चल रही है। पुलिस अनुसार फ्रेंड्स ढाबा मालिक का सराभा नगर में घर है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी और ड्राइवर घर पर थे। इसी दौरान दोनों बदमाश घर पर आए। उन्होंने घर की डोर बेल बजाई। जिस पर राजेश की पत्नी घर से बाहर निकली। इसी दौरान हमलावरों ने उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया। महिला के शोर मचाने पर ड्राइवर मौके पर आ पहुंचा। जिसने लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया। दो दिन पहले लकड़ी का काम करने आये थे बदमाश पुलिस के मुताबिक राजेश ने घर पर लकड़ी का काम करवाना था। जिसके चलते दोनों बदमाश दो दिन पहले घर पर लकड़ी के काम का जायजा लेने आए थे। इसी दौरान उन्होंने रैकी की। उन्होंने देखा कि शाम के समय घर पर सिर्फ महिला ही थी। जिसके बाद वे मंगलवार को दोबारा से वारदात करने पहुंचे।
Attempt-To-Rob-Friends-Dhaba-Owners-House-Wife-Hit-On-Head-With-Hammer-Two-Miscreants-Caught