September 25, 2026 03:28:27
धागा कारोबारी की गिरकर मौत:रिश्तेदार से कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा; समझौते के दौरान युवकों ने धक्का दि

धागा कारोबारी की गिरकर मौत:रिश्तेदार से कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा; समझौते के दौरान युवकों ने धक्का दिया

Dec6,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | धागा कारोबारी की गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। कुछ दिन पहले किसी रिश्तेदार के साथ उसका मामूली विवाद हो गया था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के लोग घर पर बैठे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने कारोबारी को धक्का मार दिया। नीचे गिरकर वह अचेत हो गया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे CMC अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान न्यू चंदा कॉलोनी के रहने वाले बलवंत वर्मा के रूप में हुई है। परिवार ने थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को शिकायत दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी में रखवाया गया है। रिश्तेदार से हुआ था झगड़ा, दूसरे पक्ष के युवकों ने धक्का दिया
बलवंत के 2 बेटे और एक बेटी है। बेटे मनी वर्मा ने बताया कि उनका किसी करीबी रिश्तेदार के साथ आपस में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसके चलते मंगलवार देर शाम उनके घर पर समझौता रखा गया था। जिसमें दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को बुलाया गया था। वहीं, एक पक्ष की तरफ से 15 से 20 युवक आए जो समझौते के दौरान उसके पिता के साथ बदतमीजी करने लगे। उन युवकों ने उसके पिता को धक्का दिया। उसका पिता नीचे गिर गया। हालत बिगड़ जाने से मौत हो गई।

Yarn-Businessman-Died-After-Falling-Had-A-Fight-With-A-Relative-A-Few-Days-Ago-The-Youth-Pushed-During-The-Agreement

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं