September 25, 2026 02:40:06
2 नशा तस्कर गिरफ्तार:135 नशीली गोलियां बरामद, एक ने पुलिस को देख फेंका लिफाफा, दूसरा कर रहा था ग्राह

2 नशा तस्कर गिरफ्तार:135 नशीली गोलियां बरामद, एक ने पुलिस को देख फेंका लिफाफा, दूसरा कर रहा था ग्राहक का इंतजार

Dec6,2023 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | लुधियाना देहात की पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 135 नशे की गोलियां बरामद की है। आरोपियों की पहचान लाल सिंह निवासी शेरपुर कलां व हरचेत सिंह उर्फ भोलू निवासी रणधीर गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर व थाना हठूर में केस दयार कर अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। पहला मामला थाना सदर के अधीन पड़ती चौकी गालिब में तैनात एएसआई धरमिंदर सिंह ने बताया कि, वह पुलिस पार्टी के साथ गांव शेरपुर कलां लिंक रोड पर नाकाबंदी कर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथों में लिफाफा पकड़े हुए गांव शेरपुर कलां की तरफ से गांव गालिब की तरफ आ रहा था। अलग-अलग थानों में केस दर्ज इस दौरान पुलिस को देख कर व्यक्ति अचानक रुक गया और हाथों में पकड़े हुए लिफाफे को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शक होने पर जब नजदीक जाकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम लाल सिंह बताया। पुलिस ने जब फेंके लिफाफे की जांच की तो उस में 65 नशे की गोलियां बरामद हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। दूसरा मामला थाना हठूर के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गश्त के दौरान मेन चौक हठूर में चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हरचेत सिंह नशा तस्करी का धंधा करता है। जोकि आस पास के गांवों में नशे की सप्लाई करता है। ग्राहक कर रहा था इंतजार इस समय भी आरोपी रणधीरगढ़ बस स्टैड के पास खड़े होकर नशे की गोलियां बेचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने सूचना के अधार पर छापेमारी कर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी दौरान 70 नशे की गोलियां बरामद कर थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया।

2-Drug-Smugglers-Arrested-135-Intoxicating-Pills-Recovered-One-Threw-The-Envelope-After-Seeing-The-Police-The-Other-Was-Waiting-For-The-Customer



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं