September 25, 2026 03:29:25
राजस्थान के गोगामेड़ी मर्डर का मास्टरमाइंड बठिंडा जेल में, लॉरेंस का करीबी गैंगस्टर संपत नेहरा; पिस्ट

राजस्थान के गोगामेड़ी मर्डर का मास्टरमाइंड बठिंडा जेल में, लॉरेंस का करीबी गैंगस्टर संपत नेहरा; पिस्टल लेकर सलमान खान को मारने पहुंचा था

Dec6,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या केस में खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने मार्च महीने में ही राजस्थान पुलिस को अलर्ट कर दिया था कि गोगामेड़ी की हत्या हो सकती है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संपत नेहरा जेल के बाहर बैठे अपने शूटरों को टास्क दे चुका था। इसके लिए उसने AK-47 अरेंज कराई थी। बठिंडा पुलिस ने मार्च महीने में हथियार तस्करी के केस में संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। उसी दौरान उसने यह खुलासा किया था। संपत नेहरा वही गैंगस्टर है जो पिस्टल लेकर एक्टर सलमान खान को मारने पहुंच गया था। उसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में दर्जनों केस दर्ज हैं। जिसमें हथियार तस्करी, टारगेट किलिंग, हत्या की कोशिश सहित अन्य केस दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के इनपुट को लेकर भारतीय एजेंसियों को रिपोर्ट भेजी तो NIA ने भी नेहरा को रिमांड पर लिया था। जिससे करीब 10 दिन तक हथियार तस्करी के नेटवर्क पर पूछताछ हुई थी। पंजाब पुलिस के इनपुट के आधार पर राजस्थान के DGP द्वारा बीकानेर आईजी और हनुमानगढ़ के एसपी को सुरक्षा बढ़ाने के आदेश भी दिए थे। इनपुट मिलने के बावजूद राजस्थान पुलिस सुखदेव गोगामेड़ी की जान नहीं बचा पाई।

रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर के श्याम नगर जनपथ स्थित उनके घर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग ने ली थी। रोहित गोदारा लॉरेंस गैंग का ही एसोसिएट है। रोहित गोदारा ने कुछ माह पहले गोगामेड़ी को धमकी भी दी थी। रोहित गोदारा एक कुख्यात गैंगस्टर है जो फिलहाल भारत से भाग रहा है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) उसकी जांच कर रही है।

The-Mastermind-Of-Rajasthans-Gogamedi-Murder-Is-In-Bathinda-Jail-Gangster-Sampat-Nehra-Close-To-Lawrence-Had-Come-To-Kill-Salman-Khan-With-A-Pistol



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं