लुधियाना | पक्खोवाल रोड पर बने सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स में देर रात तेंदुआ घुस गया। सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति को तेंदुए को दिखा। जिसके बाद उसने शोर मचाया। सोसायटी में लगे कैमरों में तेंदुआ कैद हुआ है। जिसके बाद लोग दहशत में है। इसकी सूचना पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाका सील कर दिया। थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि तेंदुआ सोसायटी से बाहर निकल गया है, लेकिन फिर भी इलाके की चेकिंग की जा रही है।
Leopard-Entered-Centra-Green-Caught-In-Cctv-Camera-Police-Sealed-The-Area-Panic-Among-People