September 25, 2026 02:45:34
गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ के 2 शूटर गिरफ्तार:दिल्ली में पंजाब के शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घ

गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ के 2 शूटर गिरफ्तार:दिल्ली में पंजाब के शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर की थी फायरिंग, वेपन बरामद

Dec8,2023 | Enews Team | Punjab

पंजाब | बड़े शराब कारोबारी और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के दिल्ली स्थित घर पर 3 दिसंबर को फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों शूटर हरियाणा सोतीपत के रहने वाले आकाश और अखिल को जल्द दिल्ली पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए की थी। आरोपियों ने फायरिंग करने के बाद कारोबारी के फोन पर एक वॉयस नोट भी भेजा था। दोनों शूटरों ने 5 गोलियां घर पर चलाई थी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए वेपन बरामद कर लिए हैं। लॉरेंट-गोल्डी बराड़ के लिंक में थे दोनों मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लिंक में थे। उन्हीं के कहने पर दोनों ने कारोबारी के घर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने कारोबारी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। बता दें कि आरोपियों ने जब वारदात को अंजाम दिया तब रोड पर ट्रैफिक चल रहा था। मगर आरोपी फिर भी वारदात तर फरार हो गए थे। शाम करीब 6.45 बजे हुई थी वारदात बीते रविवार शाम करीब 6:45 बजे आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद कर लिए थे। पहले केस अज्ञात पर दर्ज किया गया था, अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को केस में नामजद कर लिया है। बता दें कि कारोबारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दोनों शूटर गोलियां चलाते नजर आ रहे थे, मगर दोनों के वहां पर चहरे क्लियर नहीं थे। जिसके बाद एरिया के दर्जनों सीसीटीवी खंगाले गए तो एक जगह पर दोनों के चहरे क्लियर हुए। फरीदकोट से रह चुके विधायक बता दें कि दीप मल्होत्रा दिल्ली और पंजाब के बड़े शराब कारोबारियों में शामिल हैं। दीप मल्होत्रा 2012 में फरीदकोट से अकाली दल के MLA रह चुके हैं। उनका पुश्तैनी घर भी फरीदकोट में ही है। हालांकि इसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के वक्त पौंटी चड्‌ढा का शराब कारोबार पर कब्जा था। इसे तोड़ने के लिए सुखबीर बादल दीप मल्होत्रा को लेकर आए थे। जिसके बाद अकाली दल ने ही उन्हें टिकट भी दी। कारोबारी के घर 7 माह पहले हुई IT रेड जानकारी के अनुसार करीब सात माह पहले शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर इनकम टैक्स द्वारा रेड की गई थी। करीब 45 घंटे तल चली रेड में मल्होत्रा का घर-ऑफिस, उनके CA सहित 5 करीबियों के घर और ऑफिस खंगाले गए थे। हालांकि मलहोत्रा फरीदकोट शहर स्थित आवास पर कभी-कभी ही आते हैं, वह भी कुछ घंटों के लिए, ऐसे में घर एक केयरटेकर के हवाले ही रहता है। बता दें कि उक्त छापेमारी फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा और लुधियाना में हुई थी। हालांकि उक्त जांच में आईटी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था। छापामारी को दिल्ली शराब घोटाले से जोड़ कर देखा जा रहा था। जिसकी आंच CM अरविंद केजरीवाल तक भी पहुंची थी।

2-Shooters-Of-Gangster-Lawrence-Goldie-Brar-Arrested-There-Was-Firing-At-The-House-Of-Punjab-Liquor-Businessman-Deep-Malhotra-In-Delhi-Weapon-Recovered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं