September 25, 2026 02:45:55
25 करोड़ की हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार, जेल में बंद हवालातियों के कहने पर चला रहा था ड्रग रैकेट

25 करोड़ की हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार, जेल में बंद हवालातियों के कहने पर चला रहा था ड्रग रैकेट

Dec8,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। एसटीएफ लुधियाना ने 25 करोड़ रुपए कीमत कीमत की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सरीह निवासी हरमनदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है। आरोपी जेल में बंद अपने आकाओं के इशारे पर हेरोइन की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि आरोपी काफी समय से हेरोइन की तस्करी कर रहा है। पुलिस पार्टी ने लवली ऑटो के पास नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब उसकी कार की तलाशी ली तो 4 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी जेल में बंद गोल्डी और अमनदीप के कहने पर हेरोइन की तस्करी कर रहा था।

Smuggler-Arrested-With-Heroin-Worth-Rs-25-Crore-Was-Running-Drug-Racket-At-The-Behest-Of-Jailed-Inmates

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं