लुधियाना | सम्राट कालोनी में देर रात एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक घर के बाहर दरवाजे पर तेज-धार हथियारों से वार कर उसे तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर के बाहर गालियां देकर मारे ललकारे पीड़ित मनीष गुप्ता ने बताया कि उसके पड़ोसी मनदीप और सुमित ने उसके घर के बाहर हमला किया है। पूरा गेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हमलावरों ने घर के बाहर काफी देर तक गुंडागर्दी करते हुए ललकारे मारे। आस-पास के लोगों ने मामला शांत करवाया। मनीष अनुसार मनदीप ने अपने दोस्त सुमित को उसके घर पर खुद की ज़िम्मेदारी पर कमरा किराए पर दिलवाया था। सुमित घर में गंदगी फैलाता था। इस कारण उससे कमरा खाली करवाया। कमरा छोड़ते समय उसका किराया 10 हजार रुपए बना। बिना पैसे दिए वह कमरा छोड़ कर चला गया। कई बार सुमित से किराया मांगा, लेकिन हर बार वह बहानेबाजी बनाता था। मनीष ने इसको लेकर मनदीप के घर जाकर उसकी मां को टोका था। इससे गुस्से में आए मनदीप ने उसे फोन करके गालियां दी। कुछ समय बाद मनदीप, सुमित व कुछ अज्ञात युवकों के साथ उसके घर के बाहर ललकारे मारे। तेजधार हथियारों सहित उसने जमकर घर की तोड़फोड़ की। हमलावरों के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। ग्यासपुरा पुलिस चौकी में दी शिकायत मनीष मुताबिक फिलहाल पुलिस चौकी ग्यासपुरा में उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, इस मामले में चौकी इंचार्ज धमेन्द्र ने कहा कि वह शिकायत पढ़ कर दोनों पक्षों को बुलाकर जांच करेंगे।
Attack-On-House-With-Sharp-Weapons-Family-Saved-Their-Lives-By-Hiding-Dispute-Over-Rent-Arrears-Of-Rs-10-Thousand