लुधियाना। लुधियाना में पक्खोवाल रोड पर बने सेंट्रा ग्रीन फ्लैट्स में तेंदुआ आने के बाद दहशत फैल गई है। एक दिन बीत जाने का बाद भी अभी वन विभाग के हाथ खाली है। तेंदुआ की तालाश में रात 3 बजे तक सर्च की गई। वन विभाग को संभावना थी कि शायद रात को तेंदुआ शिकार करने के लिए निकले लेकिन उसका अभी कही कुछ पता नहीं चल पाया। सेंट्रा ग्रीन और आस-पास के इलाकों में अभी लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आज सुबह लोग घरों से सैर तक नहीं के लिए नहीं निकले। इलाके को कल की तरह ही सील किया हुआ है। तेदुआं पकड़ने के लिए सेंट्रा ग्रीन में कई जगह पिंजरे लगाए गए है। वन विभाग के साथ पुलिस टीम मौके पिछले 24 घंटे से तैनात है। करीब 16 लोगों की टीम तेंदुआ की तालाश में चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। सेंट्रा ग्रीन के नजदीक बने स्कूलों में पूरे दिन दशहत का माहौल बना रहा। पक्खोवाल रोड के आसपास के क्षेत्रों मेंत कई मोहल्लों में लोगों ने ठीकरी पहरा लगा दिया है। मोहल्ले के युवक रात को पहरा दे रहे है। युवक लाठी-डंडों से लैस होकर पहरेदारी कर रहे है। हालांकि उन्होंने भी कहीं तेंदुए को नहीं दिखा। जंगलात अफसर ने बताया कि जब पहाड़ों में सर्दी बढ़ जाती है तो ज्यादातर नहरों के रास्ते जंगली जानवर शहरों में आ जाते हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोराहा नहर के जरिए तेंदुआ पक्खोवाल रोड तक पहुंचा है।
Leopard-On-Pakkhowal-Road-Missing-Even-After-A-Day-High-Alert-Issued-People-Banned-From-Coming-Out-Of-Their-Homes