September 25, 2026 06:58:47
चंडीगढ़ रोड पर मेडिकल स्टोर मालिक को गोली मार लूटा एक लाख, कूलर के पीछे छिपकर बचाई जान

चंडीगढ़ रोड पर मेडिकल स्टोर मालिक को गोली मार लूटा एक लाख, कूलर के पीछे छिपकर बचाई जान

Dec9,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। चंडीगढ़ रोड पर शु्क्रवार रात एक मेडिकल स्टोर के मालिक पर बाइक सवार 3 युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर पर लगी। इसके बाद वह कूलर के पीछे छिप गया। हमलावर काउंटर पर रखा उसका एक लाख कैश का बैग उठाकर ले गए। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंडीगढ़ रोड स्थित मेडिकल शॉप चलाने वाले सूरज राजपूत ने बताया कि वह सरपंच कॉलोनी का रहने वाला है। वह 5 साल से किराए की दुकान में मेडिकल शॉप चला रहा है। शुक्रवार देर रात वह दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहा था। अचानक बाइक सवार 3 युवक नशे में उसकी दुकान पर आकर रुके। उन्होंने पिस्टल तानते हुए उसकी जेब से मोबाइल, कैश, लैपटाप ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने करीब 2 गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पैर पर लगी। इसके बाद वह वाटर कूलर के पीछे जाकर छिप गया। बदमाशों ने काउंटर पर रखा करीब एक लाख रुपए कैश का बैग उठा लिया। उसके शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। थाना जमालपुर के एसएचओ जसपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Medical-Store-Owner-Shot-On-Chandigarh-Road-And-Looted-Rs-1-Lakh-Saved-His-Life-By-Hiding-Behind-The-Cooler

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं