September 24, 2026 21:44:20
देर रात डेयरी पर हुईं फायरिंग:पुरानी रंजिश में बदमाशों ने की तोड़फोड़, विरोध करने पर चलाई गोलियां

देर रात डेयरी पर हुईं फायरिंग:पुरानी रंजिश में बदमाशों ने की तोड़फोड़, विरोध करने पर चलाई गोलियां

Dec10,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | दुगरी फेस-1 इलाके में देर रात करीब साढ़े 9 बजे कुछ युवकों ने टोरंटो डेयरी एंड स्वीट शॉप पर हमला कर दिया। दुकान पर बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसका दुकान मालिक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। दुकानदार को चोटें आई है। ये घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हमले में करीब आधा दर्जन कारों के शीशे भी टूटे हैं। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हुए। लोगों ने थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। इस पर SHO अवनीत कौर और पुलिस के अन्य सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकानदार और हमला करने वाले दोनों जा चुके थे। SHO अवनीत कौर बोली- दोनों पक्षों की अभी नहीं हुई पहचान
SHO अवनीत कौर ने बताया कि हमला करने वाले और घायल दुकानदार दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई। 1 गोली का खोल पुलिस को मौके से मिला है। कुछ सीसीटीवी भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सीसीटीवी में हमला करते कैद युवक
दोनों पक्षों की पहचान कर मामले की जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। रात 12 बजे तक पुलिस इलाके में सर्च करती रही। सीसीटीवी में जो युवक हमला करते दिखे हैं उन्हें पुलिस जल्द लोकेट करेगी।

Firing-Took-Place-At-The-Dairy-Late-At-Night-Miscreants-Vandalized-The-Dairy-Due-To-Old-Rivalry-Opened-Fire-On-Protest

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं