September 25, 2026 02:45:28
सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, Asi-वकील में मेडिकल कराने को हुई झड़प, उतारी पगड़ियां, वकील बोला धक्

सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, Asi-वकील में मेडिकल कराने को हुई झड़प, उतारी पगड़ियां, वकील बोला धक्केशाही नहीं सहन होगी

Dec11,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात 10 बजे वकील और पुलिस कर्मचारी भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। एक दूसरे की पगड़ियां तक उछाल दी गई। यहीं नहीं पुलिस कर्मी ने वकील की पगड़ी उतार कर उसे बालों से पकड़ इमरजेंसी में घसीटा। इससे अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया। इमरजेंसी में दाखिल मरीज इधर-उधर भागने लगे। मामला बढ़ता देख इमरजेंसी के गार्ड ने तुरंत मुख्य गेट बंद कर दिया। इस हंगामे के कारण डॉक्टर तक डर गए। करीब आधा घंटे से अधिक समय तक इमरजेंसी बाधित रही। पुलिसकर्मी और वकील की झड़प की लोगों ने वीडियो भी बनाई। इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर तुरंत चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस और थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने स्थिति को संभाला। मौके पर ACP सुखनाज सिंह भी पहुंचे। इसके बाद वकील सुखविंदर को चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस गाड़ी में बैठा थाना डिवीजन नंबर 2 में ले गई। इस दौरान थाना में काफी वकील इकट्‌ठे हो गए। SHO अमृतपाल शर्मा के साथ वकीलों ने काफी देर तक बातचीत की। पुलिस ने सुखविंदर सिंह का सिविल अस्पताल में देर रात 12 बजे मेडिकल करवाया।
वकील सुखविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि वह अपने मुंशी प्रेम सिंह के साथ सिविल अस्पताल आए थे। प्रेम सिंह का उसके परिवार से कोई पारिवारिक विवाद है। उसके साथ मारपीट हुई थी। उसी का मेडिकल डॉक्टर कर रहे थे। तभी एक ASI किसी अपराधी को लेकर डॉक्टर के कमरे में दाखिल होने लगा। उस ASI ने रौब दिखा उनसे कहा कि उसे पहले अपराधी का मेडिकल करवाने दें। इस बात पर पुलिस कर्मी अड़ गया। भाटिया ने कहा कि उन्होंने ASI से सिर्फ इतना ही कहा था कि उन्हें कोई ऐतराज नहीं हैं वह मेडिकल करवा ले, लेकिन इस बात पर ASI गुस्से में आया और उन्हें गालियां देकर बहसबाजी करने लगा। इस बीच ASI ने उस पर हाथ उठा दिया। भाटिया ने कहा कि उसके साथ ASI ने गलत व्यवहार करते हुए मारपीट की। वह इस मामले को लेकर वकील भाईचारे के बीच जाएंगे। बार काउंसिल में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारी पर एक्शन लें। ASI थाना हैबोवाल में तैनात है। वह अपराधी को मेडिकल करवाने लाया था। झड़प की सूचना पर थाना हैबोवाल के SHO बिट्‌टन भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक ASI से भी सीनियर अधिकारी पूछताछ करते रहे। ASI ने भी वकील पर मारपीट के आरोप लगाए। उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है कि वकील ने मारपीट करके उसकी वर्दी फाड़ी है। रात 1 बजे तक सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तबदील रहा।

Civil-Hospital-Became-A-Battlefield-Asi-And-Lawyer-Clashed-Over-Medical-Treatment-Turbans-Were-Removed-Lawyer-Said-Bullying-Will-Not-Be-Tolerated



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं