September 25, 2026 03:26:24
जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड से आतंकी हमला, महिला सहित छह लोग घायल

जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड से आतंकी हमला, महिला सहित छह लोग घायल

Oct28,2019 | Enews team | ludhiana

सोपोर, जम्मू कश्मीर दीपावली से एक दिन पहले सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद आज जम्मू कशमीर से एक और बड़ी खबर आई है। खबर है कि जम्मू और कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका। इस हमले में 6 नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी है। बताया जा रहा है कि सोपोर बस स्टैंड के पास सेना के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रनेड फैंका। मामले में तुरंत हरकत में आए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के तलाश में छापे मार रही है। यह हमला उस समय हुआ है, जब कल एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा करने जा रहा है। जम्मू कशमीर जाने से पहले डेलिगेशन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। एक सदस्य ने कहा “हम कल जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं।प्रधानमंत्री ने हमें अनुच्छेद 370 के बारे में समझाया है, लेकिन मैं स्थानीय लोगों से बात करके देखना चाहता कि आखिर वास्तव में क्या है। हम सभी चाहते हैं कि स्थिति सामान्य हो और सभी के लिए शांति हो। यह डेलिगेशन कश्मीर की स्थिति का आंकलन करना चाहता है। यूरोपीय सांसदों के साथ अपनी बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना रेखांकित किया आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानून के तहत तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

terrorist attack in Jammu Kashmir

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं