September 24, 2026 21:46:37
ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना में पुलिस ने किया दूसरा एनकाउंटर, एक गैंगस्टर ढेर, 25 से ज्यादा केसों में

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना में पुलिस ने किया दूसरा एनकाउंटर, एक गैंगस्टर ढेर, 25 से ज्यादा केसों में वांटेड, क्रॉस फायरिंग में पुलिस की गोली लगी, बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे Cia इंचार्ज

Dec13,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के माछीवाड़ा में बुधवार शाम को पुलिस ने दुसरा एनकाउंटर करते हुए गैंगस्टर सुखदेव उर्फ विक्की को ढेर कर दिया है। सुखदेव अपने साथियों के साथ गन पॉइंट पर लूट की वारदात करता था। गैंगस्टर सुखदेव 25 से ज्यादा केसों में वांटेड था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी वह लुधियाना के इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जब वह कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर गांव पंजेटा के पास पहुंचा तो उसे भनक लग गई कि पुलिस पीछे लगी हुई है। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चला दी। पुलिस टीम की गोलियों से गैंगस्टर सुखदेव वहीं सड़क पर गिरकर ढेर हो गया। वहीं एक ASI भी गोली लगने से घायल हुआ। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस क्रॉस फायरिंग में दोनों तरफ से करीब 18 से 20 गोलियां चली हैं। गैंगस्टर के पास 32 बोर का पिस्टल था। इसके साथ CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा पर भी गोली चलाई गई। गोली उन्हें लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गैंगस्टर सुखदेव की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह 4 लोगों का गैंग था। ये लोग पिछले काफी समय से इस इलाके में एक्टिव थे। इन्होंने शराब ठेकेदार, केमिस्ट और मनी एक्सचेंजर को गोली मारी थी। जिसके बाद से ही पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। आज इनके बारे में मुखबिरी मिली। पुलिस ने गैंगस्टर को सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गैंगस्टर सुखदेव माछीवाड़ा का ही रहने वाला था। उसके तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

Breaking-News-Police-Did-Second-Encounter-In-Ludhiana-One-Gangster-Killed-Wanted-In-More-Than-25-Cases-Police-Shot-In-Cross-Firing-Cia-In-Charge-Saved-By-Bulletproof-Jacket



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं