September 25, 2026 02:42:29
16 लोगों के कत्ल का टारगेट लेने वाले गैंगस्टर जस्सा का ऑपरेशन, एक दिन पहले भागते हुए Agtf ने मारी थी

16 लोगों के कत्ल का टारगेट लेने वाले गैंगस्टर जस्सा का ऑपरेशन, एक दिन पहले भागते हुए Agtf ने मारी थी गोलियां

Dec14,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के 32 अस्पताल में गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल का ऑपरेशन कर उसके पैर से गोलियां निकाल दी गई है। पुलिस उसे कपूरथला से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। जीरकपुर में हत्या के प्रयास के एक मामले में उपयोग किए गए हथियारों की बरामदगी के दौरान उसने भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसे AGTF ने 2 गोलियां मारी थी। एनकाउंटर के बाद AGTF के एआईजी संदीप गोयल और AGTF के DSP बिक्रम सिंह बराड़ ने कहा कि अब ढकोली थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 224, 332 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर रिंदा ने पंजाब में जस्सा को 16 लोगों का कत्ल का टारगेट दिया था। वह इन सभी घटनाओं को अंजाम देता, उससे पहले ही वह पुलिस के हफ्ते चढ़ गया था। इसी कारण वह पुलिस गिरफ्त से भाग कर अपनी जान बचाना चाहता था।

हमला करने के बाद छिपाए थे हथियार
AGTF के AIG संदीप गोयल ने बताया कि जस्सा मानोवाल नाम के व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी के इंदरजीत के साथ अवैध संबंध हैं। इस पर उसने सोनू खत्री से संपर्क कर जुलाई में जस्सा से इंदरजीत पर हमला करवाया। इंदरजीत पर हमला करने से पहले उसकी चार दिन रेकी की गई थी। रेकी करने के दौरान गैंगस्टर जस्सा​​​​​​​ ने हथियार इस जगह पर छोड़ दिए थे ताकि किसी चेकिंग के दौरान वह फंस न जाए। वारदात को अंजाम देने के बाद जस्सा ने चीन निर्मित पिस्टल और पांच कारतूस यहां छुपाए थे। इसी पिस्टल की रिकवरी के लिए बीते कल उसे ले जा रहे थे कि उसने हथकड़ी को छुड़ाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान जस्सा ने हथकड़ी छुड़ाकर भागने की कोशिश की तो एएसआई दर्शन सिंह जख्मी हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

3 दिन में 3 कत्ल किए थे
AIG संदीप गोयल बताया किअक्तूबर में जस्सा ने तीन दिन में तीन लोगों का कत्ल किया। उसने जालंधर में जस्सा मानोवाल की सास और पत्नी का कत्ल किया। इसके बाद नवांशहर में अपने एक अन्य साथी का कत्ल किया, जिससे उसका विवाद था। नवंबर में जालंधर में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।

Operation-On-Gangster-Jassa-Who-Was-The-Target-Of-Murder-Of-16-People-Agtf-Had-Shot-Him-While-He-Was-Running-Away-A-Day-Earlier



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं