September 25, 2026 09:39:19
मोहाली में पुलिस का एनकाउंटर, क्रॉस फायरिंग में पटियाला-कुरुक्षेत्र के 2 बदमाशों को गोली लगी, कार लू

मोहाली में पुलिस का एनकाउंटर, क्रॉस फायरिंग में पटियाला-कुरुक्षेत्र के 2 बदमाशों को गोली लगी, कार लूट-फिरौती के केस में वांटेड

Dec16,2023 | Enews Team | Mohali

मोहाली। मोहाली में शनिवार को पुलिस एनकाउंटर हुआ है। यहा लांडरां रोड पर 2 बदमाशों और CIA के बीच गोलियां चली। जिसमें CIA ने दोनों बदमाशों को गोली लगने के बाद पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रिंस निवासी पटियाला और करनजीत निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। प्रिंस को 2 गोलियां और करनजीत को एक गोली लगी। इन बदमाशों पर फिरौती और लूट के कई केस दर्ज हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रिंस के बारे में इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान प्रिंस नाका तोड़कर भागने लगा। इस बीच पुलिस ने अपनी गाड़ी को उसकी गाड़ी के आगे लगाकर रोकना चाहा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर गोली लगने से कांच टूट गया।
स्विफ्ट और थार गाड़ी लूटी थी
मौके पर पहुंचे मोहाली के SSP संदीप गर्ग ने कहा कि बदमाशों ने मोहाली में कुछ दिन पहले स्विफ्ट डिजायर और महिला से थार लूटी थी। इसके बाद यह बरिस्ता रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति को गन पॉइंट पर बाहर लेकर गए थे, उससे भी कार छीनी गई थी। हालांकि वह लड़का भाग गया था। इसकी हम जांच कर रहे थे कि हमें सूचना मिली कि कुछ आरोपी इन मामलों से जुड़े हो सकते हैं और वह इसी एरिया में घूम रहे हैं। तब वहां एक गाड़ी संदिग्ध होने का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी घेरी। इनमें परमवीर उर्फ प्रिंस, करनजीत निवासी कुरूक्षेत्र को पहले गाड़ी से रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भाग निकले। पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, लेकिन वह नहीं रुके। जिसके बाद क्रॉस फायरिंग में दोनों को टांग पर गोली लगी है। आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल ली है। इन्होंने फिरौती की 3 कॉल की थी। इनसे जो गाड़ी मिली है, वह इन्होंने 28 नवंबर को लूटी थी।

बदमाश अपनी गैंग बना रहे थे
उन्होंने कहा कि यह खुद अपना गैंग बना रहे थे। 7-8 क्राइम के बारे में पता चल चुका है। पूछताछ में और भी वारदातें सामने आएंगी। इनके और भी साथी हो सकते हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ये खतरे से बाहर हैं। 4 फायर आरोपियों और 6 के करीब पुलिस ने किए हैं। पुलिस मुलाजिमों का बचाव रहा। इनसे 2 हथियार मिले हैं।

गोगामेड़ी के हत्यारे ने नहीं, इन्होंने छीनी थी कार
मोहाली में 28 नवंबर को लांडरा रोड से इन्होंने ही गन पॉइंट पर टैक्सी ड्राइवर जितेंद्र सिंह से कार छीनी थी। ड्राइवर ने तब राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी नितिन फौजी पर आरोप लगाया था, हालांकि डीएसपी ने कहा कि इन्हीं दोनों आरोपियों ने वह कार छीनी थी।

Police-Encounter-In-Mohali-2-Miscreants-From-Patiala-Kurukshetra-Shot-In-Cross-Firing-Wanted-In-Car-Robbery-Ransom-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं