लुधियाना। लुधियाना की घुमारमंडी के नामी स्टोर SARDAR JI TOYS और SALUJA STORE के मालिकों व परिवार पर उनकी बहू ने मारपीट, पर्स चोरी समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। जिसके चलते थाना फगवाड़ा पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह एफआईआर शिलपिंदर कौर की शिकायत पर सलूजा स्टोर मालिक जसपाल सिंह सलूजा, पत्नी कमलजीत कौर सलूजा, बेटे इश्मीत सिंह, सरदार जी टॉयस के मालिक बग्गा व रिश्तेदार हीरा सिंह जिम्मी, सुखलीन सिंह पर दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके स्टोरों पर रेड की। लेकिन आरोपी फरार है। बहू शिलपिंदर कौर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि वह अमृतसर की रहने वाली है। उसकी शादी 8 मार्च 2022 को जसपाल सिंह सलूजा के बेटे इश्मीत सलूजा के साथ हुई। शिकायतकर्ता बहू ने आरोप लगाए कि उसके ससुराल पक्ष वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते है। उससे गंदी हरकतें की जाती है। लंबे समय से उसने अपने मायके परिवार को कभी नहीं बताया। लेकिन जब हद से ज्यादा उसे तंग परेशान किया जाने लगा तो उसने अपने पिता ससुराल पक्ष की गंदी हरकतों के बारे बताया। पीड़िता मुताबिक 23 अक्तूबर को सुबह उसने अपने माता-पिता को फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे व्यवहार के बारे में बताया। उसके पिता ने उसे कहा कि वह अपना कुछ सामान बैग में डाल ले वह उसे लेने आ रहे है। पीड़िता मुताबिक उसने अपने बैग में कुछ कपड़े और एक जिम बैग में अपनी रोजमर्रा पहनने वाले गहने पति इश्मीत के सामने पैक किए। उसने पति को बताया कि उसके पिता उसे लेने के लिए आ रहे हैं।
रेस्त्रां में की मारपीट, वहीं पगड़ी उतार चुराया पर्स
शिलपिंदर मुताबिक वह हवेली नजदीक तंदूरी बाइट में बैठ कर ससुराल पक्ष का इंतजार कर रहे थे। कुछ ही समय के बाद उसके ससुर, पति, सास, छोटा मामा ससुर, बड़ा मामा ससुर बग्गा और उनके बेटा भी वहां पहुंच गए। सभी लोगों ने वहां उसे और उसके माता-पिता को गालियां दी। शिलपिंदर मुताबिक उसके पिता ने कहा कि यहां बात करने वाला पारिवारिक माहौल नहीं है आप अमृतसर आ जाए। वहीं बैठ कर बातचीत करेंगे। इतना सुनते ही उक्त आरोपी उसके साथ खींचतान करने लगे। जिसके बाद मारपीट की और शिलपिंदर के पिता की पगड़ी उतार दी। जिसके बाद शिलपिंदर का पर्स चोरी कर फरार हो गए।
Sardar-Ji-Toys-And-Saluja-Store-Owners-Booked-For-Theft-Daughter-In-Law-Makes-Serious-Allegations-Family-Also-Named