September 25, 2026 06:52:22
चलती स्कॉर्पियो को लगी आग:फिल्म देख घर जा रहा था व्यक्ति; दीपावली से 10 दिन पहले खरीदी थी

चलती स्कॉर्पियो को लगी आग:फिल्म देख घर जा रहा था व्यक्ति; दीपावली से 10 दिन पहले खरीदी थी

Dec17,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | फिरोजपुर रोड पर देर रात चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना अग्र नगर के नजदीक की है।आग लगी देख स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति नीचे उतरा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार ड्राइवर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक बस्ती जोधेवाल, भगवान वाल्मीकि नगर गली नंबर 2 निवासी काका फिल्म देखकर स्कॉर्पियों से वापस घर जा रहा था। अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पल में बोनट से आग की लपटें निकलीं। काका ने किसी तरह खुद को कार से बाहर निकाला। आस-पास के लोगों की मदद भी ली, लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक बढ़ गई थीं कि दूर से दिखाई दे रही थीं। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से हादसा
गाड़ी को आग लगने के कारण अन्य वाहन ड्राइवर जहां थे वहीं रुक गए। लोकल अड्‌डा फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि काका ने दीपावली से करीब 10 दिन पहले ही नई स्कॉर्पियों कार खरीदी थी। प्राथमिक जांच में तो गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ लग रहा है। इस मामले में थाना सराभा नगर के SHO अमरिंद्र सिंह से संपर्क किया, लेकिन उनसे बात हो नहीं पाई।

Moving-Scorpio-Caught-Fire-The-Person-Was-Going-Home-After-Watching-A-Movie-Bought-It-10-Days-Before-Diwali

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं