ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब पुलिस की एक महिला थानेदार को नारकोटिक्स सैल तरनतारन की टीम ने हैरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार एएसआई रेनु बाला अर्बन एस्टेट पटियाला थाने में तैनात थी। पुलिस के अनुसार महिला एएसआइ के पट्टी निवासी निशान सिंह के साथ संबंध थे और उसके साथ मिलकर ही नशा तस्करी करती थी। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की तरफ से उक्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उनकी तरफ से थाना अर्बन इस्टेट इंचार्ज के खिलाफ भी विभागीय जांच की सिफारिश की गई है। रेनू बाला थाना अर्बन अस्टेट में 19 जून से तैनात थी। महिला एएसआइ का पति और अन्य तीन परिजन भी पुलिस विभाग में ही तैनात है। रेनू बाला पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रही थी। इसी दौरान मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे हैरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों अनुसार रेनू बाला के पट्टी निवासी निशान सिंह के साथ पिछले दो साल से जान पहचान थी और दोनों अक्सर मिलते भी थे। सूत्रों अनुसार एएसआइ रेनू बाला की तरफ से दिल्ली से हैरोइन लेकर निशान सिंह को सप्लाई की जाती थी। जिसकी पिछले लंबे समय से नारकोटिक्स सेल की तरफ से जांच भी की जा रही थी।
Lady Police inspector