September 25, 2026 02:39:47
15 मिनट में गैस कटर से एसबीआई पक्खोवाल से उड़ा ले गए एटीएम सीसीटीवी फुटेज आई सामने

15 मिनट में गैस कटर से एसबीआई पक्खोवाल से उड़ा ले गए एटीएम सीसीटीवी फुटेज आई सामने

Nov2,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बैंकों की ओर से लगाए एटीएम चोरों से कितने सुरक्षित हैं, इसका जीता जागता सबूत पक्खोवाल एसबीआई की ब्रांच में लगे एटीएम से साफ हो गया है। इस ब्रांच में लगे एटीएम काे चोर मात्र 15 मिनट में उड़ा कर ले गए। इसके लिए चोरों ने एक गैस कटर का इस्तेमाल किया और पूरा एटीएम मशीन सहित चोर अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि इसमें करीब 23.65 लाख रुपए का कैश पड़ा हुआ था। इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज हाथ लग गई है और मौके पर पहुंच पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। बताया जाता है कि मामला शुक्रवार रात को अंजाम दिया गया। चाेरों ने पहले एटीएम का मेन गेट गैस कटर से काटा और इसके बाद वे अंदर मशीन को भी गैस कटर से काट उड़ा ले गए। गौर हो कि अधिकतर बैंकों की ओर से अब दिन में ही एटीएम चलाए जाते हैं और रात में ये एटीएम लॉक लगा बंद रखे जाते हैं। ऐसे में अब एक बात साफ हो गई है कि बैंकों की ओर से शटर बंद कर और लॉक लगा कर रखे एटीएम भी रात में सुरक्षित नहीं है और ऐसे में अगर इनमें छुटटी के दिन पैसे छोडे़ जाते हैं तो वे रात में उड़ाए जा सकते हैं।

SBI ATM

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं