September 25, 2026 03:30:08
महिला से उधार दिए पैसे वापस लेने गए युवक के चेहरे पर चाकुओं से हमला, पति और साथियों को बुलाकर पिटवाय

महिला से उधार दिए पैसे वापस लेने गए युवक के चेहरे पर चाकुओं से हमला, पति और साथियों को बुलाकर पिटवाया

Feb8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। रखबाग के बाहर मनियारी की दुकान पर काम करने वाले युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। युवक के चेहरे पर चाकू और कड़ों से बदमाशों ने वार किए। खून से लथपथ युवक को हमलावर सड़क पर फेंक कर भाग गए। घायल युवक ने साथ की दुकान पर काम करने वाली महिला को 3 हजार रुपए उधार दिए थे। बीते रात वह उन पैसों को लेने के लिए रखबाग गया। वहीं, महिला ने अपने पति और उसके साथियों को बुला उसकी पिटाई करा दी। राहगीरों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान साजन निवासी गुलचमन गली के रूप में हुई है।
घायल साजन ने बताया कि वह जवाहर नगर कैंप में एक कॉस्मेटिक दुकान पर काम करता है। करीब 3 महीने पहले एक महिला उसके साथ वाली दुकान पर नौकरी करने आई। उस महिला के साथ उसकी अच्छी पहचान हो गई। उसने उससे 15 दिन पहले 3 हजार रुपए उधार लिए थे। कई बार वह उसे पैसे वापस करने के लिए कह चुका था। महिला उसे रोज लारे लगा देती थी। बीते रात उसने उसे रखबाग के पास बुलाया।
महिला ने रखबाग के बाहर अपने पति और उसके साथियों से उसकी जमकर पिटाई कराई। साजन के मुताबिक, आरोपियों ने उसके चेहरे पर चाकू से वार किए हैं। उसे बीच सड़क लिटाकर पीटा। हमलावरों के खिलाफ वह थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत देगा।

A-Young-Man-Who-Went-To-Take-Back-The-Money-Lent-From-A-Woman-Was-Attacked-With-A-Knife-On-His-Face-His-Husband-And-Friends-Were-Called-And-He-Was-Beaten-Up

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं