September 25, 2026 02:42:29
यूट्यूबर भाना सिद्धू के पिता-भाई, बहन, लक्खा सिदाना पर Fir: Cm मान का निवास घेरना था; Nh और हत्या प्

यूट्यूबर भाना सिद्धू के पिता-भाई, बहन, लक्खा सिदाना पर Fir: Cm मान का निवास घेरना था; Nh और हत्या प्रयास की धारा भी जोड़ी

Feb8,2024 | Enews Team | Mohali

लुधियाना। यूट्यूबर भाना सिद्धू के हक में मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का घेराव करने के मकसद से नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ बरनाला में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इस FIR में भाना सिद्धू के पिता, भाई, बहन सहित लक्खा सिदाना के नाम भी लिखे हैं और हत्या प्रयास की धारा भी जोड़ी है। आरोप लगाया है कि इन सभी ने अपने साथ 200 के करीब लोगों को लाकर हाईवे को जाम किया। FIR के अनुसार ये मामला पुलिस ने खुद दर्ज किया है। जिसमें IPC 1860 के अंतर्गत 307 (हत्या प्रयास), 186, 353, 279, 427, 307, 148, 149, 117 268 और नेशनल हाईवे एक्ट 88, पंजाब प्रवेशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी एक्ट 283 के अंतर्गत ये मामला दर्ज किया गया है। FIR में भाना सिद्धू के पिता बिक्कर सिंह, भाई अमला सिंह, बहन किरपाल कौर, सरपंच सर्बजीत सिंह, पंच रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह खालिस्तानी, लक्खा सिदाना, गुरविंदर सिंह, सुखपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, गुरमुख सिंह, जस्सी निहंग, अमरीक सिंह, जसवीर सिंह इंजीनियर का नाम लिखा गया है।

यह लिखा एफआईआर में
FIR में कहा गया है कि पुलिस पार्टी टोल प्लाजा बॉर्डर पर नाकाबंदी पर खड़ी थी। इसी दौरान उक्त आरोपी वहां 150-200 लोगों को लेकर पहुंच गए। ट्रेक्टर ट्रालियों के साथ नेशनल हाईवे 7 टोल प्लाजा बॉर्डर को ब्लॉक कर दिया गया। हाईवे जाम होने के कारण ट्रेफिक रुक गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी हुई और कई गाड़ियों का जाम लग गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने इन आरोपियों को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन उक्त व्यक्तियों ने भीड़ के साथ बार-बार पुलिस पर हमला किया। अपने वाहनों के साथ पुलिस को कुचलने की भी कोशिश की। हाईवे पर तोड़फोड़ भी की गई और सरकारी ड्यूटी पर विघन भी डाला गया।

Fir-Against-Youtuber-Bhana-Sidhus-Father-Brother-2-Sister-Lakkha-Sidhana-Cm-Manns-Residence-Was-To-Be-Surrounded-Section-Of-Nh-And-Attempt-To-Murder-Also-Added



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं