September 25, 2026 03:30:07
पंजाब में 27 किसान संगठनों की सरकार को चेतावनी: Bku लक्खोवाल बोली- दिल्ली कूच में धक्केशाही की तो 16

पंजाब में 27 किसान संगठनों की सरकार को चेतावनी: Bku लक्खोवाल बोली- दिल्ली कूच में धक्केशाही की तो 16 फरवरी को भारत बंद

Feb10,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 13 फरवरी को दिल्ली कूच से पहले पंजाब के 27 किसान संगठनों ने सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया है। भारतीय किसान यूनियन (BKU) लक्खोवाल के सचिव हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि दिल्ली कूच के दौरान किसानों से धक्केशाही करने की कोशिश की तो 16 फरवरी को 27 संगठन भी दिल्ली कूच कर जाएंगे। उस दौरान भारत बंद कराया जाएगा। लक्खोवाल ने कहा कि 16 फरवरी की सुबह 12 से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रोका जाएगा, बसें, रेलवे ट्रैक, टोल प्लाजा फ्री करवाए जाएंगे। छात्रों, विवाह समारोह और एम्बुलेंस को बंद के दौरान रास्ता दिया जाएगा। लोगों को होने वाली दिक्कतों की सरकार जिम्मेदार होगी। किसान संगठनों ने कई बार DC-SDM के जरिए मांग पत्र सरकार के नाम भेजे लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। सरकार की नजरअंदाजी के कारण किसानों को सड़कों पर उतरने का फैसला लेना पड़ा। फाइलों के चक्कर में उलझा रही सरकार लक्खोवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ बैठक की गई थी। उसमें सरकार ने करीब 10 से 12 मांगें मान ली थीं। प्रदेश सरकार उन्हें फाइलों के चक्करों में उलझा रही है। किसान आंदोलन में करीब 750 किसानों की मौत हो गई थी। उनमें से करीब 350 परिवारों को नौकरी मिली है। आज करीब 400 लोग खेतीबाड़ी मंत्री के घर के बाहर धरना लगाए बैठे हैं। प्रदेश सरकार बिजली के बिलों पर राहत नहीं दे रही, जंगली जानवरों से खेतों की रक्षा नहीं हो रही। केंद्र सरकार कॉर्पोरेट घराने के सुपुर्द किसानों को करने जा रही है। कॉर्पोरेट घरानों का सरकार कर्जा माफ करती है, जबकि किसानों के कर्जे माफ नहीं किए जा रहे। किसानों को MSP का भरोसा दिया था। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का भरोसा सरकार ने दिया है। फसल बीमा योजना को लागू करने में सरकार नाकामयाब हुई है। किसानों को बुढ़ापा पेंशन तक नहीं दी जा रही। 5 संगठन 13 को दिल्ली जाएंगे लक्खोवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा में कुल 32 जत्थेबंदियां है। 5 जत्थेबंदियां 13 फरवरी को दिल्ली कूच कर रही हैं। इनमें से 27 जत्थेबंदियां 16 फरवरी को देश बंद करेंगी। हमारी कोशिश थी कि साझा तौर पर दिल्ली कूच किया जाए लेकिन 5 जत्थेबंदियों ने अपना फैसला पहले ले लिया। सभी किसानों की मांगें एक हैं। अपने हक की लड़ाई के लिए सभी किसान जत्थेबंदियां इकट्ठी काम कर रही हैं। उन्हें पता चला है कि सरकार बड़े-बड़े नाके लगवा रही है। अपने हक के लिए प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का हक है। सरकार ने यदि 13 फरवरी को दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ धक्केशाही करने की कोशिश की तो समस्त 27 जत्थेबंदियां भी उनके पीछे दिल्ली कूच कर जाएंगी। 12 फरवरी को दिल्ली कूच करने वाली 5 जत्थेबंदियों की सरकार के साथ मीटिंग है। यदि उनकी मांगें उसी दिन मान ली जाती हैं तो वह भारत बंद के प्रोग्राम को रद्द कर देंगे।

27-Farmer-Organizations-In-Punjab-Warn-The-Government-Bku-Lakhowal-Said-If-You-Push-In-Delhi-March-Then-Bharat-Bandh-Will-Be-Imposed-On-16th-February



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं