September 25, 2026 07:41:58
हरियाणा-पंजाब का बॉर्डर सील, सीमेंट के भारी बैरिकेड्स लगाए, छावनी में तब्दील हुआ शंभू बॉर्डर; हरियाण

हरियाणा-पंजाब का बॉर्डर सील, सीमेंट के भारी बैरिकेड्स लगाए, छावनी में तब्दील हुआ शंभू बॉर्डर; हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं बंद

Feb11,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ है। उधर, पंजाब से आने वाले किसानों से निपटने के लिए हरियाणा सरकार हाई अलर्ट पर है। हरियाणा सरकार ने रविवार तड़के से लेकर 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। पुलिस-प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की गई है। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। इस बार बैरिकेड्स भी बड़ी मजबूती से सीमेंट के लगाए गए हैं। उनके ऊपर लोहे की कीलें लगाई गई हैं,ताकि कोई हरियाणा की सीमा में न घुस सके। शंभू बॉर्डर को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। अस्त्र-शस्त्र के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, हरियाणा के कैथल जिले के गुहला से सटे पंजाब बॉर्डर, फतेहाबाद के टोहाना और रतिया के पंजाब सीमा पर भी बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा पूरी तरह से सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। पंजाब के किसान 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है।

Haryana-Punjab-Border-Sealed-Heavy-Cement-Barricades-Installed-Shambhu-Border-Converted-Into-Cantonment-Internet-Services-Closed-In-Haryana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं