September 25, 2026 03:28:50
पंजाब में रेल रोकने और टोल फ्री करने का ऐलान:भाकियू उगराहां, चढ़ूनी, Skm संगठन आंदोलन के समर्थन में;

पंजाब में रेल रोकने और टोल फ्री करने का ऐलान:भाकियू उगराहां, चढ़ूनी, Skm संगठन आंदोलन के समर्थन में; किसानों से टकराव की निंदा की

Feb14,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पैदा हुई टकराव की स्थिति के खिलाफ अब पंजाब की बड़ी किसान यूनियनें उतर आई हैं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू उगराहां) ने हिंसा को देखते हुए गुरुवार को रेल रोकने का ऐलान किया है। वहीं, भाकियू (चढ़ूनी) ने घटना की निंदा करते हुए गुरुवार को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई है। इसमें आंदोलन की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। उधर, SKM यूनियन ने गुरुवार को पंजाब के सारे टोल फ्री करने का ऐलान किया है। BKU उगराहां के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने एक वीडियो जारी कर अपने समर्थकों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पैदा हुई स्थिति को देखते हुए स्टेट बॉडी मीटिंग की है। यूनियन और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने दिल्ली चलो कार्यक्रम का आयोजन किया था। लेकिन, जिस तरह किसानों पर गोलियां चलाई गईं और ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे गए, ये निंदा योग्य हैं। उगराहां ने कहा कि किसानों की मांगों का वह समर्थन करते हैं। लेकिन, अब ताजा टकराव को लेकर गुरुवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन होगा। पंजाब में BKU उगराहां ने 6 जिलों में ट्रेन रोकने की प्लानिंग की है। जानकारी के अनुसार किसान लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में रेलों को रोकेंगे। दुश्मन देश के सैनिकों की तरह हो रहा किसानों के साथ व्यवहार उधर, भाकियू (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए सरकार द्वारा की किए गए इंतजामों पर नाराजगी जताई। कहा कि आंदोलनरत किसान अपने ही देश के हैं। लेकिन, सरकार उनसे दुश्मन देश के सैनिकों की तरह व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर कील, दीवार व बैरिकेड लगाकर किसानों से राइट टू फ्री मूवमेंट का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार कोई ऐसा कदम उठाने के लिए किसानों को न उकसाए कि उसे संभालना सरकार के लिए भी मुश्किल हो जाए। मथाना के निवास पर बुलाई आपात मीटिंग बुधवार को भाकियू (चढ़ूनी) की कोर कमेटी की आपात मीटिंग कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना के निवास पर हुई। इसमें मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। अब गुरुवार सुबह 11 बजे केंद्रीय कार्यालय (गांव चढ़ूनी) में संगठन के पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा SKM यूनियन ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया है कि गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान भी किया। प्रेस कांफ्रेंस में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया निंदनीय है। अगर जल्द ही बात नहीं बनी तो 18 फरवरी को मीटिंग कर आंदोलन के लिए एक बड़ी रणनीति बनाई जाएगी।

Announcement-Of-Stopping-Trains-And-Making-Toll-Free-In-Punjab-Bku-Ugrahan-Chaduni-Skm-Organizations-In-Support-Of-The-Movement-Condemned-The-Clash-With-Farmers



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं