September 25, 2026 03:35:49
पंजाब सरकार ने किसानों की मांगें बताई जायज: मंत्री धालीवाल बोले- हम चट्टान की तरह साथ खड़े; केंद्र अ

पंजाब सरकार ने किसानों की मांगें बताई जायज: मंत्री धालीवाल बोले- हम चट्टान की तरह साथ खड़े; केंद्र अन्नदाताओं को बदनाम कर रहा

Feb14,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाब के किसानों द्वारा दिल्ली कूच की कॉल के बाद अब पंजाब सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हम किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और खड़े रहेंगे। कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं। बता दें कि किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, किसानों के प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली बॉर्डर पर जाम लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि वह हर हाल में दिल्ली जाएंगे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने न्यूज एजेंसी को दिए एक बयान में कहा कि किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्ज माफी की मांग बिल्कुल जायज है। धालीवाल ने कहा- पंजाब के सीएम मान ने दिल्ली में बैठक कर केंद्र सरकार को समझाने की कोशिश की। भाजपा ने देश के अन्नदाता को बदनाम करने की कोशिश की जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम ने चंडीगढ़ आकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसान नेताओं के साथ बैठक की। फिर मेरी ड्यूटी लगाकर चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की बात कही। लेकिन, न तो किसानों की कोई मांग मानी गई, न ही उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का मौका दिया गया। इसके बजाय भाजपा ने सड़कें ब्लॉक कर देश के अन्नदाता को बदनाम करने की कोशिश की। जो हरियाणा सीमा पर भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है हम निंदा करते हैं। मंत्री ने कहा कि पंजाब की आप सरकार भारत के अन्नदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। हरियाणा के 7 जिलों में बद है इंटरनेट बता दें कि किसानों के प्रोटेस्ट को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में लागू रहेगी। 13 फरवरी को किसानों ने पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया था। दोपहर करीब 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए।

Punjab-Government-Justified-The-Demands-Of-Farmers-Minister-Dhaliwal-Said-We-Stand-Together-Like-A-Rock-Center-Is-Defaming-The-Food-Providers



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं