September 25, 2026 07:42:50
दुगरी में एडवोकेट सुखमीत भाटिया पर बदमाशों ने दागी गोलियां, वकीलों ने किया कल हड़ताल का एलान

दुगरी में एडवोकेट सुखमीत भाटिया पर बदमाशों ने दागी गोलियां, वकीलों ने किया कल हड़ताल का एलान

Feb14,2024 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

लुधियाना के दुगरी फेस वन में एडवोकेट सुखमीत सिंह भाटिया पर कार सवारों बदमाशों की ओर से गोलियां दागने का मामला सामने आया है। सुखमीत सिंह को इस हादसे में दो गोलियां लगी हैं और उन्हें डीएसमी अस्पताल भर्ती किया गया है। जानकारी मुताबिक सुखमीत सिंह भाटिया अपने बेटे के साथ कार में कहीं जाने के लिए निकले थे और इसी बीच सफेद रंग की कार में आए बदमाशों ने उन पर तीन फायर किए और वे माैके से फरार हो गए। गोलियां की आवाज सुनते ही सुखमीत ने अपने बेटे को सीट के नीचे कर दिया। बताया जाता है कि इसी दौरान उन्हें दो गोलियां लगी हैं और इसी गंभीर हालत में वे दुगरी थाने पहुंचे। जहां पुलिस की ओर से उन्हें फर्स्ट एड देने के बाद डीएमसी अस्पताल ले अमरजेंसी में भर्ती करवा दिया गया। 

लुधियाना में कल वकीलों की हड़ताल

जिला बार संघ लुधियाना के प्रधान चेतन वर्मा ने बताया कि वकील साथी पर हुए हमले के विरोध स्वरुप कल सभी वकील हड़ताल पर रहेंगे और कोई काम नहीं होगा। वकील भाईचारा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा और इस संबंधी कल पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की जाएगी। वहीं इस बारे में एडीसीपी देव सिंह ने बताया कि वकील सुखमीत भाटिया से उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि उनका अपने सुसराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। इस कारण उन्हें इस हमले के पीछे शक है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Miscreants-Fired-Bullets-At-Advocate-Sukhmeet-Bhatia-In-Dugri-Lawyers-Announced-Strike-Tomorrow

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं