September 25, 2026 03:29:25
केंद्र ने पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट बंद कराया:भड़के Cm मान ने चिट्‌ठी भेजी; दिल्ली कूच के लिए यहीं

केंद्र ने पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट बंद कराया:भड़के Cm मान ने चिट्‌ठी भेजी; दिल्ली कूच के लिए यहीं जुटे थे किसान

Feb15,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। किसान आंदोलन के बीच पंजाब के 3 जिलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटरनेट बंद करा दिया है। पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब के कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट बंद होने का पता चलते ही पंजाब की AAP सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा तुरंत बहाल कराने की मांग की। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट बंद कराना बिल्कुल गलत है। CM भगवंत मान ने इस बारे में केंद्र को चिट्ठी लिखी है। इंटरनेट बंद होने का ऐसे पता चला दरअसल, पंजाब के किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को फतेहगढ़ साहिब में एकजुट हुए। उसी रात को जब चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी साढे़ 5 घंटे की मीटिंग विफल रही थी, तो उन्होंने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का फैसला लिया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पब्लिक इमरजेंसी व पब्लिक सेफ्टी रूल्स 2017 का हवाला देकर 3 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी। इससे फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर के कुछ हिस्सों में लोगों को दिक्कत आने लगी। तब मामला फतेहगढ़ साहिब प्रशासन व सांसद डॉ. अमर सिंह तक पहुंचा। सांसद अमर सिंह ने जब पड़ताल करवाई तो पता चला कि केंद्र सरकार की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद की गई है। फिर मामला सरकार तक पहुंचा है। फिलहाल यह सेवा 16 फरवरी तक बंद है।

Center-Shut-Down-Internet-In-3-Districts-Of-Punjab-Enraged-Cm-Mann-Sent-A-Letter-Farmers-Had-Gathered-Here-To-March-To-Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं