पंजाब में किसान आंदोलन के चलते किसान अब लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज और कल दो दिन बंद कर दिया है। टोल को पूर्ण रूप से किसान फ्री करवा रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर डेरा जमा दिया है। बता दें इससे पहले किसान लगातार पिछले 2 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा कुछ घंटों के लिए बंद करवा चुके हैं। जानकारी देते हुए BKU उगराहां के देहाती प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शंभू बार्डर पर किसानों के साथ हरियाणा और केन्द्र सरकार धक्केशाही कर रही है। यह सहन नहीं की जाएगी। किसानों का साथ देने के लिए उनकी जत्थेबंदी भी अब मैदान में उतर पड़ी है। कल SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) की बैठक है। बैठक में कल बड़ा ऐलान हो सकता है। सरकार आंसू गैस के गोले चलाकर किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। किसानों पर जितना अत्याचार सरकार करेगी किसान उतनी ताकत से उठेंगे। BKU उगराहां के संयुक्त सचिव उजागर सिंह घुड़ानी ने कहा कि आज मजबूरी में किसानों को टोल प्लाजा बंद करवा फ्री करवाने पड़ रहे है। दिल्ली सरकार के कानों तक बात पहुंचाने के लिए किसानों को ये रास्ता चुनना पड़ा है। सरकार मांगों को पूरा करने की बजाए टाल-मटोल की नीति अपना रही है। दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। किसान अपने हकों के लिए लड़ना जानते है। आज पंजाब ही नहीं बल्कि देश भर का किसान सड़कों पर उतर चुका है। सरकार मीटिंग करके किसानों का सिर्फ समय खराब कर रही है। सरकार का मकसद है कि कोड आफ कंडक्ट लगा दिया जाए ताकि MSP पर कोई फैसला न हो सके। भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के घर का भी घेराव किया जा रहा है।
Toll-Plaza-Closed-In-Ludhiana-Today-And-Tomorrow-Announcement-Of-Kisan-Jathabandi-Ugrahan-Gurpreet-Said-Tear-Gas-Shells-Will-Not-Suppress