September 25, 2026 01:42:28
अमृतसर में चाइना डोर से बच्ची की मौत:पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी, कट गई गले की नस

अमृतसर में चाइना डोर से बच्ची की मौत:पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी, कट गई गले की नस

Feb27,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में चाइना डोर से गला कटने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर बैठी थी, जब चाइना डोर की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब परिवार के सदस्य लोगों से चाइना डोर का प्रयोग न करने की अपील कर रहे हैं। छह साल की खुशी के पिता मनी ने बताया कि वो सुबह के समय बटाला रोड पर सेलिब्रेशन माल के नजदीक पुल पर जैसे ही चढ़े तो बाइक पर आगे की तरफ बैठी उनकी बेटी के गले में चाइना डोर लिपट गई, जिससे बच्ची घायल हो गई। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची खुशी के पिता ने बताया कि डोर के अचानक आने से उसकी बेटी के गले की नसें कट गई थीं जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मनी ने बताया की वो मेहनत मजदूरी करता है और उसकी चार बेटियां हैं जिनमें से खुशी सबसे छोटी थी। अब वो लोगों से अपील कर रहे हैं कि उन्होंने तो अपनी बेटी को खो दिया है लेकिन कोई और अब इसकी चपेट में ना आए इसके लिए लोग इस डोर का प्रयोग न करें। मनी ने अपील की कि अपने शौक के लिए किसी की जान न लें।

Girl-Dies-Due-To-China-String-In-Amritsar-She-Was-Riding-A-Bike-With-Her-Father-Her-Jugular-Vein-Was-Cut

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं