September 25, 2026 01:42:28
अंबेडकर चौक की बाउंड्री टूटी:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी; 6 दिन पहले हुआ था उद्घाटन

अंबेडकर चौक की बाउंड्री टूटी:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी; 6 दिन पहले हुआ था उद्घाटन

Feb28,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | रायकोट रोड पर चुंगी नंबर 5 के पास डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक का उद्घाटन हुए अभी 6 दिन भी नहीं बीते थे। इसी दौरान दूसरी बार हादसा हुआ। इस हादसे में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास बने चौराहे की बाउंड्री बुरी तरह टूट गई। यदि बाउंड्री न होती तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त भी हो सकती थी। इस मामले को लेकर पार्षद रविंदरपाल राजू, कामरेड और रमेश कुमार मेशी आदि ने कहा कि इस चौक को लेकर पूर्व कांग्रेस काउंसिल अध्यक्ष जतिंदरपाल राणा और अन्य पार्षदों ने चौक को किसी अन्य जगह पर बनाने के लिए कहा था। लेकिन आप विधायक सर्बजीत कौर मानूके ने अपनी सरकार का फायदा उठाते हुए काउंसिल अधिकारियों पर दबाव डाला और चौक को उसी स्थान पर बनाने के लिए कहा। आप नेता को खुश करने के लिए अधिकारियों ने जगह कम होने के बावजूद चौक रायकोट रोड पर शहीद भगत सिंह कम्युनिटी हॉल के ठीक सामने बाबा साहब की प्रतिमा का निर्माण कर आम लोगों की जान के साथ-साथ आम लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कौंसिल प्रधान राणा चाहते थे कि चौक शहर में ऐसी जगह पर बनाया जाए, जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद विधायक को पता नहीं कि अब रायकोट रोड जालंधर बरनाला हाईवे बन गया है। जिसके कारण बड़े से बड़े वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं. इसके अलावा सड़क पर हर वक्त भारी भीड़ रहती है. लेकिन आप नेता ने अपनी लीडरशिप दिखाने के लिए जानबूझकर उस जगह पर इसे बनवाया। जहां जगह कम होने के कारण हर समय वाहनों की कतार लगी रहती है। बता दें कि इस बाबा साहेब चौक के निर्माण के समय कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई थी कि अगर इस जगह पर चौक बनाया गया तो सड़क दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं. वहीं चौक भी क्षतिग्रस्त हो जायेगा। एक सप्ताह में दूसरी बार हादसे ने कांग्रेस नेताओं की बात सच कर दी।

Boundary-Of-Ambedkar-Chowk-Broken-Unknown-Vehicle-Hit-Inauguration-Took-Place-6-Days-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं