September 25, 2026 01:44:27
खन्ना में जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या:2 साल पहले मां को मारा था; जमानत पर बाहर आया था मृतक

खन्ना में जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या:2 साल पहले मां को मारा था; जमानत पर बाहर आया था मृतक

Feb28,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। समराला के गांव पूनिया में एक भाई ने अपने बड़े भाई का मर्डर कर दिया। सब्बल (औजार) से हमला करते हुए मर्डर किया गया। बचाव करने आए पिता को भी नहीं बख्शा और उसे भी गंभीर घायल कर दिया। मृतक की पहचान जगदीप सिंह (35) के तौर पर हुई। दो साल पहले जगदीप सिंह ने अपनी मां का मर्डर किया था। इस केस में अभी करीब 4 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। घायल पिता राम सिंह ने बताया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा रहता था। झगड़े से बचने के लिए वह अपने बड़े बेटे जगदीप के साथ अलग रहने लगा था। लेकिन मंगलवार की रात को उसके छोटे बेटे दलबीर सिंह ने आकर हमला कर दिया। गांव निवासी परगट सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह और उसके पिता राम सिंह गांव में अलग मकान में रहते थे और छोटा भाई दलवीर सिंह गांव में अलग रहता था। दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था और कई बार गांव की पंचायत भी दोनों के बीच समझौता करा चुकी थी। मृतक जगदीप सिंह ने दो साल पहले अपनी मां की हत्या कर दी थी और करीब 4 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। बीती रात उसका छोटा भाई दलबीर सिंह मृतक जगदीप सिंह के घर आया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें जगदीप सिंह को मार दिया गया। घायल राम सिंह ने बताया कि उसका बेटा दलबीर सिंह स्मैक का नशा करता है। नशे के लिए पैसे मांगता रहता था। बंटवारे के बावजूद और जमीन मांग रहा था। इसी कारण उसने मंगलवार को स्मैक के नशे में हमला कर दिया।

Elder-Brother-Murdered-In-Khanna-Over-Land-Dispute-Had-Killed-Mother-2-Years-Ago-The-Deceased-Was-Out-On-Bail

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं