जगराओं। जगराओं के सिधवां बेट के गांव अक्कू वाल में अवैध माइनिंग मामले में उस समय नया मौड़ आ गया। जब मुल्लांपुर से आप नेता के एन एस कंग ने रेत माइनिंग विभाग और पुलिस पार्टी को साथ लेकर गांव अक्कू वाल में हो रही अवैध माइनिंग पर खुद छापा मारा। इस दौरान 5 पोकलेन मशीनों में से दो मशीनों को मौके पर पकड़ लिया। जब कि 3 लोग मशीनें लेकर मौके से फरार हो गए। इस सबंधी पुलिस ने माइनिंग विभाग के जे ई लोकेश गर्ग की शिकायत पर दो लोगो पर थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान भाग सिंह निवासी गांव भैरामपुर रोपड़ थॉमस निवासी गांव भिडी औलख अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पोकलेन मशीनें भी बरामद कर ली। थाना सिधवां बेट के एएसआई राज कुमार ने बताया कि माइनिंग विभाग के जे ई लोकेश गर्ग ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सरकार द्वारा पाबंदी के बावजूद भी सतलुज दरिया से कुछ लोग पोकलेन मशीनों से अवैध माइनिंग करते है। जिसको लेकर उन्होंने मौके पर छापा मार कर दो चल रही मशीनों को मौके पर पकड़ लिया। जबकि तीन मशीनें लेकर कुछ लोग फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मशीनों को कब्जे में लेकर आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
Aap-Leaders-Raid-On-Illegal-Mining-In-Jagraon-2-Poklane-Machines-Caught-3-People-Abscond-From-The-Spot-Case-Registered