September 25, 2026 03:30:18
निगम गेट पर ताला लगाने के मामले में कांग्रेसी सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशू, जिला प्रधान पर Fir,  न

निगम गेट पर ताला लगाने के मामले में कांग्रेसी सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशू, जिला प्रधान पर Fir, निगम गेट पर लगाया था ताला

Feb29,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। निगम ज़ोन ए गेट पर ताला लगाने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के काम में बाधा डालने को लेकर एक FIR दर्ज की है। केस में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 60 कांग्रेसियों को नामजद किया गया है। हालांकि, लुधियाना पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस को दिए बयान में अमित कुमार निवासी शाही मोहल्ला (दोमोरिया पुल), लुधियाना ने कहा कि मैं नगर निगम जोन-ई में बतौर चौकीदार काम करता हूं। बीते मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मैं नगर निगम के गेट पर तैनात था। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने निगम ऑफिस के अंदर दाखिल होने की कोशिश की और मेरे साथ धक्का-मुक्की की। जब मैंने उन्हें रोका तो सभी ने मुझे घेर लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों द्वारा ऑफिस को ताला लगा दिया गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा। पुलिस ने चौकीदार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एमपी रवनीत सिंह बिट्टू, भारत भूषण आशू और लुधियाना जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर निगम जोन ए में ताला लगाया गया था। सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि, एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी बुधवार को लुधियाना नगर निगम कर्मचारियों और कांग्रेसियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि पुलिस के साथ भी उक्त कांग्रेसी नेताओं द्वारा बदसलूकी की गई थी। इसे लेकर पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया और सभी को केस में नामजद किया गया। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस मौके के फोटो वीडियो इकट्ठा कर रही है।

In-The-Matter-Of-Locking-The-Corporation-Gate-Fir-Against-Congress-Mp-Bittu-Former-Minister-Ashu-District-Head-The-Corporation-Gate-Was-Locked



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं