September 25, 2026 03:30:45
गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को मिली जमानत, आज आ सकती हैं जेल से बाहर

गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को मिली जमानत, आज आ सकती हैं जेल से बाहर

Nov6,2019 | Enews team | Panchkula

ई न्यूज पंजाब, पंचकूला डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे अहम राजदार जो पंचकूला में दंगा व हिंसा मामले में पिछले करीब डेढ़ साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं को आज पंचकूला कोर्ट ने जमानत दे दी है। ये खबर हरियाणा पुलिस को लगा एक और बड़ा झटका है। इससे पहले कोर्ट ने हनीप्रीत पर दायर देशद्राेह की धाराओं को हटा दिया था। बताया जाता है कि हनीप्रीत आज ही जमानत पर जेल से बाहर आ सकती हैं। ये फैसला पंचकूला सीजेएम रोहित वत्स की कोर्ट की ओर से दिया गया है। हनीप्रीत को बलात्कारी बाबा राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार माना जाता है और उन पर लगाई धाराओं में देशद्रोह की धारा हटाए जाने से उनकी ये जमानत संभव हो पाने की बात कही जा रही है। । पंचकूला कोर्ट में मुख्य आरोपी हन्नीप्रीत को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया गया था। जबकि पिछली सुनवाई में सभी आरोपियों के आरोप तय कर दिए गए थे । पिछली सुनवाई में सभी आरोपियों पर तय किये गए थे और सुनवाई दौरान हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर से देश द्रोह की धारा हटा दी गई थी। जहां पहले हनीप्रीत पर धारा 121 व 121ए भी शामिल थी और अब इसे हटाए जाने पर अब उन पर केवल IPC की धारा 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी ही रह गई है और अब इन धाराओं के तहत ही उन पर केस चलेगा। उन पर ये मामला 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों के तहत दर्ज किया गया था।

Hunny preet bail

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं