लुधियाना। शुक्रवार को फिरोजपुर रोड स्थित फ्रेंड्स रिजेंसी होटल में कांग्रेसी वर्करों की मीटिंग हुई। इस दौरान नेताओं द्वारा उन पर दर्ज हुए केस को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद, सुरिंदर डावर, ईश्वरजोत सिंह चीमा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। हालांकि मीटिंग शुरु होने के बाद कांग्रेसी वर्कर वहां लगे स्टाल पर खाने पीने पहुंच गए। जबकि कुछ वर्कर आपस में बातें करने लगे। जिसके बाद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु खड़े हो गए। वह माइक लेकर जमकर वर्करों पर भड़के। जिसके बाद उन्होंने मीडिया को बाहर निकालने को कहा। जमकर बोलने के बाद आशु मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए। एक दूसरे के साथ फोटो खींचवाकर बड़े नेता नहीं बन सकते इस दौरान आशु बोले कि कांग्रेस के कुछ नेता खुद को बड़े नेता समझने लगे हैं। लेकिन एक दूसरे के साथ फोटो खींचवाकर आप नेता नहीं बन सकते। किसी में कोई अनुशासन की चींज ही नहीं है। अगर हिम्मत हैं तो पांच मार्च को उन्होंने गिरफ्तारी देनी है। अगर खुद को इतने बड़े नेता समझते हो तो हमारे साथ गिरफ्तारी देना। फिर आशु द्वारा सभी मीडिया के कैमरे बंद कराने को कहा। लेकिन जब कैमरे न बंद हुए तो उन्होंने मीडिया को मीटिंग से बाहर जाने को कहा। इस दौरान सांसद बिट्टू ने कहा कि आज जगराओं से कांग्रेसी वर्कर आए थे। वह अच्छे तरीके से मीटिंग को सुन रहे थे, लेकिन शहर के कुछ वर्करों की अनुशासनहीनता के कारण आशु गुस्से में मीटिंग छोड़कर गए है। बाकी कांग्रेसी सब एक है। सभी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार बन तैयार है। थाना कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के काम में बाधा डालने को लेकर एक FIR दर्ज की है। केस में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 60 कांग्रेसियों को नामजद किया गया है। सांसद बिट्टू ने कहा कि पुलिस ने जो गलत मामला दर्ज किया है, उसके खिलाफ आज अगली रणनीति बनाई जा रही है। लोगों के हकों की बात करने पर FIR दर्ज हुई है। आप की सरकार बौखला गई है। बिट्टू ने कहा कि वर्करों के कहने पर ही गिरफ्तारी दी जाएगी। कांग्रेसी वर्कर सभी गिरफ्तारियां देने के लिए तैयार है।
Former-Minister-Ashu-Got-Angry-At-Congressmen-In-The-Meeting-Said-That-One-Does-Not-Become-A-Leader-By-Getting-Photographs-Taken-Got-Media-Cameras-Switched-Off-Left-The-Meeting-Midway