September 25, 2026 01:47:19
व्यापारियों से मिले Cm मान-केजरीवाल:भगवंत बोले- पहले वोट मांगने नहीं आया था, अब मांग रहा हूं; पंजाबि

व्यापारियों से मिले Cm मान-केजरीवाल:भगवंत बोले- पहले वोट मांगने नहीं आया था, अब मांग रहा हूं; पंजाबियों के हाथ मजबूत करो

Mar3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | आज होटल रेडिसन ब्लू स्थित कारोबारियों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। इस दौरान कारोबारियों की समस्याएं केजरीवाल और मान ने सुनीं। इस व्यापारी मिलनी में करीब साढ़े 450 कारोबारियों ने भाग लिया। CM मान ने कहा कि करीब 2 महीने पहले जब मिलनी हुई थी, उस समय उन्होंने कहा था कि वह वोट मांगने नहीं आए। लेकिन अब वह ईमानदारी से कहते हैं कि वह वोट मांगने आए हैं। मान ने कहा कि ये वोट वह अपनी कुर्सियों के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के विकास के लिए मांग रहे हैं। पंजाबियों के हाथ कारोबारियों को अब मजबूत करने होंगे।
मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 4 से 5 राज्यों पर लाल लकीर लगाई है। इन प्रदेशों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। आज अंग्रेजों की तरह ही हमारे अपने हमें लूटने में लगे हैं। पंजाब का 8 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने रोक लिया है। यह पैसा मिलने पर कई एमिनेंस स्कूल, कई अस्पताल, कई फोकल पॉइंट बन सकते हैं। मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने मुझे 92 सीट देकर मजबूत किया है। यदि 65 या 70 सीटें होती तो अब तक हिमाचल जैसा कलह भाजपा ने पंजाब में भी डाल देना था। भाजपा सरकार गिराने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
मान ने कहा कि भाजपा ने शिव सेना का नामो-निशान ही खत्म कर दिया। पंजाब में 92 सीटें हैं, इसी कारण पंजाब की तरफ केंद्र आंख उठाकर नहीं देख रहा। मान ने कहा कि मैं खुद कई देशों में जाकर कंपनियों से बात कर रहा हूं, ताकि पंजाब में बेहतर कारोबार शुरू हो। पहले कंपनियां पंजाब में कारोबार करने आती थीं, लेकिन उस समय के मुख्यमंत्री उनसे पैसे मांगते थे, जिस कारण कंपनियां वापस चली जाती थीं। आज कारोबारियों की मिलनी में आकर पता चला कि उनकी कोई मांग ही नहीं है। सभी मांगें सरकार पूरी कर चुकी है। मान ने कहा कि पंजाब मेरा परिवार है। कारोबारियों की हर समस्या का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। कारोबारियों की इनकम यदि बढ़ती है तो सरकार का टैक्स भी उतना ही बढ़ेगा। सरकार और कारोबारी दोनों को मिलकर काम करना है। 1 हजार 80 करोड़ में खरीदा गोइंदवाल थर्मल प्लांट
मान ने कहा कि गोइंदवाल में थर्मल प्लांट पंजाब सरकार ने 1 हजार 80 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उस प्लांट का नाम भी श्री गुरु अमर दास जी के नाम से रखा है। पहली सरकारों ने जमीनें और थर्मल प्लांट बेचे हैं, बनाए नहीं। सीएस-वैट की वन टाइम स्कीम 2016-17 के लिए लागू होगी। अगर, एडिशनल डिमांड एक लाख तक की है तो टैक्स, पैनल्टी व इंट्रस्ट भी माफ होगा। अगर 1 करोड़ तक है तो टैक्स का 50 प्रतिशत देना होगा। • जिन व्यापारी भाइयों की टर्नओवर 1 करोड़ तक है, उसे कवर सरकार से दिया जाता है। अब ये लिमिट 2 करोड़ कर दी गई है। इससे 50 हजार और व्यापारी इस स्कीम से जुड़ जाएंगे। 5 लाख तक का खर्च सरकारी स्कीम से मिलते हैं। • दिल्ली सीएम डायरेक्शन दे रहे थे। IIT हैदराबाद से एडवांस साफ्टवेयर ले रहे हैं। बोगस बिलिंग को आइडेंटिफाई कर सकेंगे। जिससे ईमानदार व्यापारियों को लाभ मिलेगा। • 10 बड़ी मार्केट्स में 25 लाख दिए जाएंगे, जिससे वहां अच्छे बाथरूम ब्लॉक बनाए जाएंगे। मार्केट कमेटियां खुद भी इसे बना सकती हैं। सरकार 25 लाख देगी और मार्केट कमेटियां अपने कुछ और पैसे डालकर भी इसे बेहतर बना सकते हैं। • वाटर सप्लाई व सीवरेज बिल के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम दी जाएगी। जिसमें नागरिक व 30 जून 2024 तक अगर अपने ड्यूज जमा करवाते हैं तो उनसे अलग जुर्माना व ब्याज नहीं वसूला जाएगा। • सरकार की तरफ से 500 स्क्वायर यार्ड के नक्शे सेल्फ सर्टिफाई किए जा सकेंगे। • ट्रेड लाइसेंस जो 1 साल का दिया जाता है। अब इसकी मियाद तीन साल कर दी गई है। कुछ डेंजर जोन को इस स्कीम से बाहर रखा गया है। • ट्रेड लाइसेंस के लिए डिफॉल्टर को 100 रुपए प्रति दिन फाइन पड़ता है। 30 जून तक कोई पैनल्टी व ब्याज नहीं लिया जाएगा। • माइग्रेटरी लेबर की वेरिफिकेशन के लिए एक ऐप तैयार की गई है। इस ऐप पर व्यापारी खुद ही माइग्रेट लेबर की डिटेल डाल देंगे। इसके बाद पुलिस खुद ही उसे वेरिफाई कर देगी।

Cm-Mann-Kejriwal-Met-Businessmen-Bhagwant-Said-Earlier-I-Had-Not-Come-To-Ask-For-Votes-Now-I-Am-Asking-Strengthen-The-Hands-Of-Punjabis



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं