September 25, 2026 01:44:46
लुधियाना में नाबालिग लड़की से रेप:आरोपी शादीशुदा और एक बच्चे का पिता; बहला फुसला कर होटल में ले गया थ

लुधियाना में नाबालिग लड़की से रेप:आरोपी शादीशुदा और एक बच्चे का पिता; बहला फुसला कर होटल में ले गया था

Mar3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | नाबालिग लड़की से से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर 24 अक्तूबर 2023 को अपने साथ एक होटल के कमरे में ले गया। वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। रेप का आरोपी शादीशुदा है और 1 बच्चे का पिता है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी माजरा खुर्द के खिलाफ धारा IPC 506,376,4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनप्रीत की वैल्डिंग की दुकान है। उसके साथ उसकी पहले से ही अच्छी जान पहचान थी। उसे भरोसे में लिया हुआ था। करीब 5 महीने पहले वह उसे अपने साथ GEE Resort होटल में ले गया। वहां कमरा नंबर 101 बुक करवाया। कमरे में ले जाकर उसने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के मुताबिक उसने जब शोर मचाया तो आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देने लगा। करीब 5 महीने के बाद भी जब आरोपी उसे धमकाने लगा तो उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। उधर, इस मामले में जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर परगट सिंह मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Rape-Of-Minor-Girl-In-Ludhiana-Accused-Is-Married-And-Father-Of-A-Child-Coaxed-And-Took-Him-To-A-Hotel

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं