September 25, 2026 01:41:57
बारिश के पानी में स्लिप हुई बाइक:युवक की मौत; घायल होने पर वीडियो बनाते रहे लोग, नहीं की मदद

बारिश के पानी में स्लिप हुई बाइक:युवक की मौत; घायल होने पर वीडियो बनाते रहे लोग, नहीं की मदद

Mar4,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | अनियंत्रित बाइक स्लिप होकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक सवार के सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। इस दौरान आसपास खड़े किसी भी व्यक्ति ने घायल की मदद नहीं की, बल्कि वीडियो बनाते रहे। आखिरकार कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संजू सिंह (22) निवासी जय गुरुदेव नगर के रूप में हुई है। सूचना के काफी देर बाद थाना फोकल पॉइंट पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। उधर, लोगों द्वारा घटनास्थल पर हादसे में घायल युवक की बनाई गई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पेशे से पेंट का काम करने वाला संजू सिंह बाइक पर जा रहा था। जीवन नगर की गली नंबर 12 के नजदीक बारिश के पानी में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। संजू के सिर पर कोई पत्थर लगा, जिसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। सड़क पर गिरते ही संजू के मुंह व सिर से फव्वारे की तरह खून बहने लगा। आसपास के लोग भी वहां इकट्‌ठे हो गए। लेकिन लोगों की संवेदना इतनी मर चुकी थी कि घायल की मदद करने की बजाय वह वीडियो बनाते रहे। अगर, वहां मौजूद किसी ने उसकी मदद के लिए आगे आने की कोशिश भी की तो दूसरे ने उसे हाथ लगाने से मना कर दिया और पुलिस का इंतजार करने के लिए कहा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में भी घायल की मदद के लिए पुलिस का इंतजार करने की बातें साफ सुनाई दे रही हैं। आखिरकार, सूचना मिलने पर जीवन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। जीवन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के एक बहन है। वह घर में अकेला कमाने वाला था।

Bike-Slipped-In-Rain-Water-Youth-Died-People-Kept-Making-Videos-When-Injured-Did-Not-Help

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं