September 25, 2026 03:32:26
जालंधर Nri का आरोप, पूर्व विधायक ने चुराई मिट्‌टी: सरबजीत पर कार्रवाई नहीं हुई तो लौटूंगा अमेरिका; भ

जालंधर Nri का आरोप, पूर्व विधायक ने चुराई मिट्‌टी: सरबजीत पर कार्रवाई नहीं हुई तो लौटूंगा अमेरिका; भाजपा नेता ने सभी आरोप निराधार बताए

Mar4,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर निवासी एक NRI ने अकाली दल से पूर्व विधायक रहे और वर्तमान बीजेपी नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ पर उसकी जमीन से मिट्टी चोरी करने के आरोप लगाए हैं। अमेरिका से आए NRI प्रताप सिंह रायपुर ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर मक्कड़ के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। NRI ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान से उक्त मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निर्धार बताया है। NRI प्रताप सिंह रायपुर ने कहा कि मक्कड़ ने उसकी जमीन से 10 फीट तक मिट्टी चोरी की है। वह एक साल पहले अमेरिका से भारत आया था। पिछले 5 माह से वह अपनी शिकायत को लेकर सरकारी ऑफिसों के चक्कर काट रहा है। कहा कि इस संबंध में NRI (AIG) और माइनिंग अधिकारियों से मिलकर शिकायत दी थी। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में मक्कड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की। मगर, मोहाली में तैनात बड़े NRI ऑफिसर की मदद के चलते भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ पर कोई भी करवाई नहीं हुई। NRI प्रताप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी का दरवाजा खट-खटाया गया, मगर कहीं से इंसाफ नहीं मिला। पंजाब में लैंड माफिया सरकार से ज्यादा मजबूत है। जिसके चलते वह आखिरी बार सीएम मान से गुहार लगा रहे हैं। यदि अभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाब से अपनी जमीन बेचकर वापस अमेरिका लौट जाएंगे।

Jalandhar-Nris-Allegation-Former-Mla-Stole-Soil-If-Action-Is-Not-Taken-Against-Sarabjit-I-Will-Return-To-America-Bjp-Leader-Called-All-The-Allegations-Baseless



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं