September 25, 2026 03:29:25
नवजोत सिंह सिद्धू ने Aap सरकार को घेरा, कहा- कर्ज लेकर बिजली मुफ्त दी; विधानसभा में एक्शन का रिएक्शन

नवजोत सिंह सिद्धू ने Aap सरकार को घेरा, कहा- कर्ज लेकर बिजली मुफ्त दी; विधानसभा में एक्शन का रिएक्शन हुआ

Mar4,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। कांग्रेस के पंजाब प्रधान रहे नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार शाम को विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बार फिर से मीडिया के रूबरू हुए। उन्होंने सरकार की पॉलिसी को लेकर सवाल उठाते हुए शराब नीति, बिजली व माइनिंग पर सरकार को घेरा। बिजली मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने कर्ज लेकर लोगों को बिजली मुफ्त में दी है, जिसका बोझ आने वाली पीढ़ी पर पड़ा है। जिस कारण पंजाब के युवा भविष्य असुरक्षित देखते हुए विदेश की तरफ रूख कर रहे हैं। आज विधान सभा में रात दो बजे तक किसानों के साथ मीटिंग करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावे पर सवाल किया कि मीटिंग का नतीजा क्या निकला। सिद्धू ने विधान सभा सेशन में हुए हंगामे को लेकर इस्तेमाल हुई भाषा के बारे में बोलते हुए कहा कि एक्शन का रिएक्शन हुआ है। सीएम होने के नाते बच्चों तक जाकर बोलना कतई सही नहीं है, इन बातों का आम जनता के साथ कोई लेनदेन नहीं है तो ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जनता ने इन लोगों को कानून व विकास के लिए चुना है, जिस पर बात नहीं की गई। पर्सनल अटैक वाली नीति ठीक नहीं है। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग व माइनिंग को बढ़ावा दिया नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान ने एमएसपी को लेकर कांट्रैक्ट फार्मिंग का बढ़ावा देने की कोशिश की है। महज पांच फसलों को एमएसपी में लाने की बात की जा रही है जबकि स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए थे। अगर यह लागू होता तो तब उन्हें वायदे का पक्का सीएम माना जाता। दो हजार रुपए में रेत की ट्राली देने के दावा पूरी तरह से फेल हो चुके हैं और यह कीमत कई गुना अधिक है।

Navjot-Singh-Sidhu-Cornered-Aap-Government-Said-Took-Loan-And-Gave-Free-Electricity-There-Was-A-Reaction-To-The-Action-In-The-Assembly



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं