September 25, 2026 02:45:02
खन्ना में परिवार के इकलौते बेटे की मिली लाश, हार्ट पेशेंट था मृतक

खन्ना में परिवार के इकलौते बेटे की मिली लाश, हार्ट पेशेंट था मृतक

Mar4,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खन्ना के थाना माछीवाड़ा साहिब के समराला रोड इलाके में सुनसान जगह पर कार में से युवक का शव मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चलते पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय यादविंदर सिंह के तौर पर हुई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। यादविंदर सिंह फोर्ड फीगो कार में दोपहर 12 बजे घर से निकला था। परिवार के लोग यादविंदर को बार बार फोन लगा रहे थे तो काल का कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि समराला रोड पर कार में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है। जोकि बेसुध है। एसएचओ भिंदर सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि ड्राइवर सीट पर युवक बेसुध था। कार में से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई और परिवार वालों को फोन करके सूचना दी गई। अस्पताल ले जाकर चेक कराया गया तो डॉक्टर ने युवक को मृत करार दिया। पुलिस जिला खन्ना के एसपी (आई) सौरव जिंदल ने कहा कि शक्की हालातों में मौत हुई है। अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। परिवार के मुताबिक यादविंदर हार्ट पेशेंट था। पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारण सामने आ जाएंगे।

Dead-Body-Of-The-Only-Son-Of-The-Family-Found-In-Khanna-The-Deceased-Was-A-Heart-Patient

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं