लुधियाना | आज E-रिक्शा चालकों ने शिव पुरी चौक जाम कर दिया। इसके बाद करीब 2 घंटे तक ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ी रही। E-रिक्शा चालकों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनमें रोष था कि जब उन्होंने नए E-रिक्शा लिए थे, उस समय किसी तरह की RC आदि जरूरत नहीं थी। लेकिन अब पुलिस E-रिक्शा चालकों के लगातार चालान काट रही है। इस दौरान एसएचओ कवरेज करने गए पत्रकारों से भी उलझ गए। लुधियाना में ई-रिक्शा चालकों के जाम की कवरेज करने गए पत्रकारों पर थाना दरेसी के SHO हरप्रीत सिंह ने भड़ास निकाली। E-रिक्शा चालकों के विरोध से भड़के SHO हरप्रीत सिंह ने पत्रकारों पर मामला दर्ज करने की धमकी तक दी। SHO ने सार्वजनिक स्थल पर पत्रकारों को गाली दी। SHO के साथ मौके पर मौजूद थाने का मुलाजिमों ने पत्रकार की बाजू पकड़ कर उसे खींच लिया। जानकारी देते हुए E-रिक्शा चालक मनू ने कहा कि वह आज E-रिक्शा लेकर जा रहा था। अचानक शिव पुरी चौक पर उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोका। पुलिस ने उसे कागज दिखाने को कहा। मनू मुताबिक उसके पास सभी कागज पूरे थे सिर्फ लाइसेंस नहीं था। उसने पुलिस कर्मी से अनुरोध किया। मनू मुताबिक पुलिस कर्मी ने उसके मुक्के मारे और उसका रिक्शा जंजीर के साथ बांध दिया। मनू ने कहा कि रोजाना इस चौक पर इसी तरह रिक्शा चालकों पर पुलिस अत्याचार करती है। आज वह किसी से उधार पैसे मांग कर लाया और मौके का चालान कटवाया। मनू मुताबिक जब उसने E-रिक्शा खरीदी थी, उस समय किसी तरह के लाइसेंस और RC जरूरी नहीं थी। ऑटो चालक सोनू ने कहा कि शिव पुरी चौक पर अक्सर E-रिक्शा चालकों के ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मुक्के मारते है। पिछले सप्ताह भी कई E-रिक्शा चालकों के साथ इस पुलिस कर्मी ने मारपीट की है। इसके बाद यहां ई रिक्शा चालकों की भीड़ लग गई और शिव पुरी चौक जाम कर दिया। चालकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण यहां वाहन फंसे रहे और लोगों को दिक्कत भी हुई। लुधियाना के DCP सोहेल मीर ने कहा कि वह SHO से मामले की जानकारी लेंगे। यदि SHO ने गलत बर्ताव किया है तो गलत है। मामले की जांच करेंगे। दूसरी तरफ इस मामले में थाना दरेसी के SHO हरप्रीत सिंह ने कहा कि E-रिक्शा चालकों ने आज धरना लगाया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ E-रिक्शा चालकों का जो विवाद है, उसे सुलझाया जा रहा है।
Uproar-By-E-Rickshaw-Drivers-Shiv-Puri-Chowk-Created-Traffic-Jam-Sho-Threatened-To-File-Fir-Against-Journalists-Doing-Coverage