September 25, 2026 01:41:41
कमरे से मिला सड़ा-गला शव:दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को किया सूचित; पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण होग

कमरे से मिला सड़ा-गला शव:दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को किया सूचित; पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण होगा स्पष्ट

Mar5,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | शिमलापुरी थाना इलाके में पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला है। बरोटा रोड पर सोमवार देर शाम लोगों को एक घर से बदबू आई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ देखा तो कमरे में बेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मरने वाले का नाम जगतार सिंह (45) है। शव देखने से लगा कि करीब 10 दिन से उसका शव कमरे में बंद पड़ा होगा। फिलहाल पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हुई है। बाकी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। मृतक जगतार सिंह के शव में कीड़े पड़े थे। उसके कमरे से पुलिस को उसका कोई पहचान पत्र या तस्वीर नहीं मिली, जिससे उसके चेहरे की पहचान हो सके। हालांकि, आस-पास के लोगों ने शव की पहचान जगतार सिंह के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना शिमलापुरी के जांच अधिकारी ASI गुरमीत सिंह के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि बरोटा रोड इलाके में एक घर से दुर्गंध आ रही है। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पुहंचे। जहां उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि बेड पर जगतार सिंह का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था।
इलाके के लोगों के अनुसार, मृतक जगतार सिंह यहां अकेला रहता था। उसके माता पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं, उसकी पत्नी काफी समय से उससे अलग रहती है। जांच अधिकारी के अनुसार, फिलहाल मृतक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। आज मृतक के रिश्तेदारों की तालाश कर उन्हें सूचित किया जाएगा।

Decomposed-Body-Found-In-The-Room-People-Informed-The-Police-After-Smelling-Foul-Smell-The-Cause-Of-Death-Will-Be-Clear-In-Postmortem



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं