September 25, 2026 03:31:27
Asi के बेटे पर हमला:स्कूल से लौटते समय घेरा, हमलावर बोले- गांव में दिखाई दिया तो मार डालेंगे

Asi के बेटे पर हमला:स्कूल से लौटते समय घेरा, हमलावर बोले- गांव में दिखाई दिया तो मार डालेंगे

Mar5,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना | एएसआई सुखदेव सिंह के बेटे पर हमला किया गया। रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीटकर एएसआई के बेटे को घायल कर दिया गया। यहां तक कि हमलावरों ने धमकी दी कि अगर गांव में दिखाई दिया तो जान से मार देंगे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक हमलावर की पहचान परगट सिंह पग्गी निवासी बूथगढ़ के तौर पर हुई। तीन हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। सिटी थाना में चार के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। सुखदेव सिंह का बेटा समरदीप सिंह चीमा सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल रत्नहेड़ी रोड खन्ना में 9वीं कक्षा का छात्र है। वह पेपर देने के बाद घर को वापस जाने लगा तो लक्की मेडिकोज रत्नेड़ी रोड के पास परगट सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। उससे मारपीट की गई। मुंह पर थप्पड़ मारे गए। टांगों से पेट पर हमला किया। सिर में घूंसे मारे गए। हमलावर उसे धमकी दे रहे थे कि अगर बूथगढ़ गांव में या इस रास्ते में दिखाई दिया तो जान से मार दिया जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार वह शहर के मध्य गुरु हरिकृष्ण नगर में रहता है। शहर में ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते वह स्कूल के साथ लगते गांव बूथगढ़ वाली सड़क पर स्कूटी सीखता है। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। कुछ समय पहले नशा तस्करों को पकड़ते समय स्पेशल ब्रांच के एएसआई एवं समरदीप के पिता सुखदेव सिंह पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया था तो एएसआई ने बहादुरी से सामना किया था। जान की परवाह न करते हुए नशा तस्करों को दबोचने की पूरी कोशिश की थी और इसके बाद वहां मौजूद पुलिस टीम ने पीछा कर नशा तस्करों को पकड़ लिया था। इस बहादुरी के चलते एएसआई सुखदेव सिंह को डीजीपी डिस्क से सम्मानित भी किया गया था।

Attack-On-Asi-S-Son-He-Was-Surrounded-While-Returning-From-School-The-Attackers-Said-If-Seen-In-The-Village-We-Will-Kill-Him

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं