लुधियाना | शेरपुर इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार ऑटो ने पैदल जा रहे परिवार को रौंद दिया। हादसे में 3 बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। ऑटो चालक ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक ऑटो को छोड़कर भाग गया। वहीं, एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे PGI रेफर कर दिया गया। जहां पर मंगलवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बाकी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया है। वहीं, परिवार के बयानों पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी सामने आई है। जिसमें ऑटो तेज रफ्तार से आते हुए और लोगों को रौंदते हुए साफ दिख रहा है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव खांगपुरा निवासी विष्णु ने बताया कि वह पिछले 6 साल से लुधियाना के ग्यासपुरा में रह रहा है और लोहा फैक्ट्री में काम करते है। उसके पास दो बेटे और एक बेटी है। पिछले दो दिन से उसके कमरे में लाइट नहीं आ रही थी। इस कारण वह रविवार सुबह 9.20 बजे अपने तीनों बच्चों सहित फैक्ट्री में नहाने के लिए पैदल जा रहा था। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव खांगपुरा निवासी विष्णु ने बताया कि वह पिछले 6 साल से लुधियाना के ग्यासपुरा में रह रहा है और लोहा फैक्ट्री में काम करते है। उसके पास दो बेटे और एक बेटी है। पिछले दो दिन से उसके कमरे में लाइट नहीं आ रही थी। इस कारण वह रविवार सुबह 9.20 बजे अपने तीनों बच्चों सहित फैक्ट्री में नहाने के लिए पैदल जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने चारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में वह, उसके 12 वर्षीय बेटे सत्यम सहित 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, ऑटो चालक ने लोगों की मदद से सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेटा सत्यम की हालत गंभीर देख PGI रेफर कर दिया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। CCTV फुटेज के आधार पर चालक की पहचान कर रही पुलिस वहीं, उसके और 2 बच्चों को टांके लगे हैं। मंगलवार को शेरपुर चौकी पुलिस ने सत्यम का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना डिवीजन नंबर 6 के SHO विक्रमजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर ऑटो चालक की पहचान कर जल्द उसे काबू किया जाएगा। आरोपी का ऑटो पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
Auto-Crushes-Family-12-Year-Old-Son-Dies-Father-And-2-Children-Injured-Were-Going-To-Take-Bath-In-The-Factory