September 25, 2026 03:32:04
पंजाब में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज: पुलिस ने ट्रक-पल्लेदार यूनियन के वर्करों को खदेड़ा; दिल्ली-जम

पंजाब में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज: पुलिस ने ट्रक-पल्लेदार यूनियन के वर्करों को खदेड़ा; दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे खुलवाया

Mar7,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। अनाज पॉलिसी को लेकर जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम किए बैठे ट्रक यूनियन और पल्लेदार यूनियन के वर्करों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जालंधर-लुधियाना के बीच लाडोवाल टोल पर जाम लगाकर बैठे वर्करों को पुलिस ने खदेड़ दिया। जिसके बाद नेशनल हाईवे को खुलवा दिया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक की आवाजाही शुरू हो गई है। ट्रक ऑपरेटरों ने गुरूवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक के जाम का आह्वान किया था। दोपहर में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद करीब ढ़ाई बजे पुलिस ने ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू और पल्लेदार यूनियन के नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद भड़के वर्करों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 3 घंटे समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने तो ADCP रमनदीप भुल्लर की अगुआई में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए। इस बारे में ADCP रमनदीप सिंह भुल्लर ने कहा- ''क्राउड को कंट्रोल करने के लिए कुछ वर्कर्स को हिरासत में लिया गया था। हाईवे खाली करवाना हमारी प्राथमिकता थी। जिसे हमने खाली करवाया है। प्रदर्शनकारियों की अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है। जल्द हल निकाल लिया जाएगा। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को खराब नहीं होने दिया जाएगा।'' वर्करों के धरने से यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैदल यात्रा करने को मजबूर है। इस दौरान एक महिला की धरने पर बैठे यूनियन के लोगों से काफी बहस हुई। जाम में फंसी ने यूनियन वर्कर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर धरना-प्रदर्शन करना है तो सरकार के दरवाजे पर जाओ। हमें क्यों परेशान कर रहे हो। महिला ने कहा, मेरा पति बीमार पड़ा है। उसे कुछ हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा? महिला ने वर्कर्स पर गुस्सा निकालते हुई कहा कि सरकार को आप जैसे लोगों के लिए कुछ करना ही नहीं चाहिए। क्योंकि, आप लोग इसी के लायक हो। इससे पहले ट्रक यूनियन की अगुआई में किसान जालंधर-लुधियाना के बीच नेशनल हाईवे पर फिल्लौर में बने लाडोवाल टोल प्लाजा बंद करवाने पहुंचे थे। मगर, फिर पुलिस ने उन्हें किसी तरह वहां से साइड करवा दिया। हैप्पी संधू की कॉल के अनुसार ये धरना सुबह 12 बजे से 4 बजे तक चलना था। मगर पुलिस ने धरना नहीं लगने दिया।

Lathi-Charge-On-Protesters-In-Punjab-Police-Chased-Away-Workers-Of-Truck-Puller-Union-Delhi-Jammu-National-Highway-Opened



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं