September 25, 2026 03:28:03
नकली सीजीएसटी अधिकारी बनकर छह करोड़ का सोना खुर्द बुर्द करने के मामले में शिवसेना नेता का बेटा अरेस्ट

नकली सीजीएसटी अधिकारी बनकर छह करोड़ का सोना खुर्द बुर्द करने के मामले में शिवसेना नेता का बेटा अरेस्ट

Mar7,2024 | Enews Team | Khanna

दिल्ली में कुछ महीने पहले लुधियाना के ज्वैलर का छह करोड़ का सोना खुर्द बुर्द करने के ममाले में पंजाब पुलिस की ओर से खन्ना से शिव सेना नेता के बेटे राजन गिरी को गिरफतार कर लिया गया है। राजन गिरी शिवसेना नेता कश्मीर गिरी का बड़ा बेटा है। पुलिस की ओर से इस गिरफतारी की सूचना दिल्ली पुलिस को भेज दी गई है और आरोपी को भी जल्द दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि राजन गिरी व सुशील कुमार टोपी ने सीजीएसटी के नकली अधिकारी बनकर लुधियाना के ज्वैलर रविंदर कुमार के दो कर्मचारियों से दस किलो सोना लेकर खुर्द बुर्द कर दिया था। सुशील टोपी व उसके साथियों ने इस पूरे एपिसोड़ को अंजाम देने के लिए एक आई 20 कार का इस्तेमाल किया था। बताया जाता है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद राजन गिरी का एक साथी मरूथल स्थित सुखदेव ढ़ाबे में बैठा था और वे टोपी के साथ ही कार में बैठ गया था। सोने की ये ठगी करने के बाद सभी आरोपी पंजाब में आ गए थे और बाद में टोपी को सरहिंद से गिरफतार कर लिया गया था। टोपी फिलहाल दिल्ली जेल में है और उसकी जमानत भी दिल्ली हाईकोर्ट से रदद हो चुकी है। इस केस में राजन गिरी की दूसरी गिरफतारी है, जबकि राजन गिरी का छोटा भाई शिव गिरी व एक अन्य आरोपी त्रिलोक सिंह को दिल्ली अदालत भगोड़ा करार दे चुकी है।  

Shiv-Sena-Leader-Son-Arrested-In-Case-Of-Extortion-Of-Six-Crore-Gold-By-Pretending-To-Be-A-Fake-Cgst-Officer

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं